UP PGT Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) की ओर से आयोजित होने वाली यूपी पीजीटी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, बोर्ड ने आज 30 अप्रैल को यूपी पीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट-upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीजीटी परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर लें ताकि यात्रा और अन्य तैयारियां पहले से की जा सकें।
UP PGT Exam City Slip 2026 Direct Link
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-upessc.up.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल दर्ज करके यूपी पीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।
| UP PGT Exam City Slip 2026 Link |
ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीजीटी सिटी स्लिप 2026
उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों का पालन करके यूपी पीजीटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर होम पेज पर “UP PGT 02/2022 Exam City Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट करते ही स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।
-
इसमें परीक्षा शहर चेक करें और डाउनलोड करें।
UPESSC PGT Exam City Slip: 9 और 10 मई को होगी यूपी पीजीटी परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारीआधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आयोग द्वारा प्रवक्ता भर्ती (विज्ञापन संख्या-02/2022) के 624 पदों के लिए आवेदन करने वाले 4,64,605 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी।
यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी समेत 17 जिलों के 319 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। तिथि, विषय और पालीवार विवरण अलग से जारी किया गया है।

UP PGT Admit Card 2026 कब आएगा?
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 upessc.up.gov.in पर 6 मई को जारी कर दिए जाएंगे। ध्यान रहें बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नही मिलेगी।