HPBOSE Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां और कैसे करें चेक

Last Updated: Apr 30, 2026, 10:01 IST

HPBOSE 10th 12th Result 2026: एचपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 2026 जल्द ही घोषित किए जाएंगे। छात्र जिसने परीक्षा दी थी, वे अपना HPBOSE 10वीं 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। 

HPBOSE 10th 12th Result 2026
HPBOSE 10th 12th Result 2026

HPBOSE 10th, 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन जल्द ही HPBOSE 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। इस वर्ष लगभग 1.84 लाख छात्रों के परिणाम जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HPBOSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट मई 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड hpbose.org पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोेल नंबर दर्ज करना होगा।

लेटेस्ट अपडेट-बोर्ड ने तकनीकी दिक्कतों और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए रिजल्ट जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 81,411 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93,564 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्र और उनके माता-पिता दोनों कक्षाओं के परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों की धड़कने तेज हो गई है । मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के मुताबिक, बोर्ड मई 2026 के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम सहित छात्र और छात्रों में से कौन रहा अव्वल का भी ऐलान होगा। 

HPBOSE 10th, 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

विद्यार्थी नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।

  • यहां आपको ’HPBOSE 10th Result 2026′ या ’12th Result 2026′ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  • अब एक लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी को सही से दर्ज करें।

  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

HPBOSE की मार्कशीट क्या विवरण उल्लिखित होगा?

10वीं और 12वीं का परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड से संपर्क करें।

• छात्र का नाम और रोल नंबर

• विषयवार अंक — थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक अलग-अलग

• कुल प्राप्तांक और ओवरऑल प्रतिशत

• ग्रेड और रिजल्ट स्टेटस (पास/कम्पार्टमेंट/फेल)

• स्ट्रीम और स्कूल से संबंधित जानकारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कितने फीसदी अंक चाहिए?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 09:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News