DU VC Internship 2026: डेडलाइन बढ़ी! अब 30 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Last Updated: Apr 30, 2026, 13:58 IST

DU VC Internship 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने Vice Chancellor Internship 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। इस इंटर्नशिप से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए यहां पढ़े।

DU VC Internship 2026 Details
DU VC Internship 2026 Details

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ाई के साथ-साथ कमाई और अनुभव पाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय ने Vice Chancellor Internship Scheme (VCIS) - Summer Internship 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है।

पहले छात्रों के लिए ये रजिस्ट्रेशन डेट की लास्ट डेट 27 अप्रैल 2026 थी। परंतु, अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। अगर आप भी डीयू के रेगुलर छात्र हैं, तो आज ही अपना फॉर्म जल्द भरें। 

इच्छुक छात्र डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं। छात्र जून और जुलाई की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान, इस प्रमुख कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संस्थानों के साथ सीधे सहयोग कर सकते हैं, जिसका उद्देश्य अकादमिक शिक्षा को प्रशासनिक और व्यावसायिक अनुभव के साथ जोड़ना है। 

इंटर्नशिप की मुख्य बातें 

इवेंट

जानकारी

योजना का नाम

कुलपति समर इंटर्नशिप योजना (VCIS) 2026

नया डेडलाइन

30 अप्रैल 2026

स्टाइपेंड

₹11,576 प्रति महीना

काम के घंटे

20 घंटे प्रति सप्ताह

इंटर्नशिप की अवधि

2 महीने (जून और जुलाई)

ऑफिशियल वेबसाइट

dsw.du.ac.in

DU VC Internship 2026 Eligibility Criteria: रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है? 

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना होगा, जिसके बाद ही इन छात्रों को DU VC Internship 2026 में मौका मिलेगा।  

  • रेगुलर छात्र: आप दिल्ली विश्वविद्यालय के किसी भी कोर्स (UG या PG) के रेगुलर छात्र होने चाहिए।
  • सेमेस्टर: केवल वही छात्र एलिजिबल हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
  • कौन एलिजिबल नहीं है: जो छात्र अपने आखिरी साल या आखिरी सेमेस्टर में हैं, वे इस योजना के लिए रिजस्ट्रेशन नहीं कर सकते।

Important Documents: जरूरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन करते समय आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

  1. Letter of Recommendation (LoR): आपके कॉलेज के प्रिंसिपल या विभागाध्यक्ष (HoD) द्वारा साइन और स्टैम्प किया हुआ सिफारिश पत्र।
  2. College ID Card: आपके वर्तमान कॉलेज आईडी कार्ड की स्कैन कॉपी।
  3. Personal Details: आपकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करें। 

  1. डीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) की वेबसाइट dsw.du.ac.in पर जाएं।
  2. "VCIS Summer Internship 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. दिए गए Google Form में अपनी जानकारी भरें और LoR व आईडी कार्ड अपलोड करें।
  4. फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन का प्रिंट ले लें।

यहां भी पढ़े: CUET UG Slip 2026 (OUT): सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगा आपका एग्जाम, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News