Delhi DSHM Vacancy 2026: 144 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स जानें

Last Updated: Apr 30, 2026, 14:23 IST

Delhi DSHM Vacancy 2026: दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स लेख में देख सकते हैं।

Delhi DSHM Vacancy 2026
Delhi DSHM Vacancy 2026

Delhi DSHM Vacancy 2026: दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) ने डेंटल सर्जन सहित विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन दिल्ली में स्वास्थ सेवा क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है। नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आयु सीमा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। 

Delhi DSHM Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में निकाली गई भर्ती के लिए अन्य विवरण नीचे टेबल में दिए गए हैं। इसी के साथ ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी डायरेक्ट लिंक से क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:

भर्ती संगठन

दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM)

पोस्ट का नाम 

विभिन्न 

विज्ञापन संख्या 

4/2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट 

28 अप्रैल से 12 मई, 2026 

पोस्ट की संख्या 

144

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

dshmdelhi.gov.in 

Delhi DSHM Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या

उम्मीदवार भर्ती से संबंधित पदों की संख्या और योग्यता नीचे टेबल में देख सकते हैं: 

पोस्ट नाम

रिक्त पद

योग्यता

दंत चिकित्सक (Dental Surgeon)

25

बीडीएस + 1 वर्ष का अनुभव।

फील्ड मॉनिटर

33

स्नातक डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव।

सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधक (Public Health Manager)

33

मेडिकल या नॉन-मेडिकल + 2 वर्ष का अनुभव।

महिला स्वास्थ्य परिचारिका (Lady Health Visitor)

33

12वीं पास + 3 वर्ष का अनुभव।

जिला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक (District Quality Assurance Coordinator)

04

एमबीबीएस + 2 वर्ष का अनुभव।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (District Program Manager)

02

एमबीए + 3 वर्ष का अनुभव।

जिला आईईसी/बीसीसी अधिकारी (District IEC/BCC Officer)

03

मास्टर डिग्री + 2 वर्ष का अनुभव।

पोषण विशेषज्ञ/आहार विशेषज्ञ (Nutritionist/Dietician)

03

स्नातकोत्तर डिप्लोमा + 1 वर्ष का अनुभव।

चिकित्सा व्याख्याता (Medical Lecturer)

02

एमडी/डीएनबी स्नातकोत्तर डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव।

डेटाबेस प्रशासक (Data Base Administrator)

01

एमसीए/ बी.टी. + 3 वर्ष का अनुभव।

गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार (Quality Assurance Consultant)

01

एमबीबीएस + 5 वर्ष का अनुभव।

राज्य आईईसी/बीसीसी सलाहकार (State IEC/BCC Consultant)

01

पत्रकारिता या जनसंचार में स्नातकोत्तर डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव।

विधिक परामर्शक (Legal Consultant)

03

एलएलबी + 3 वर्ष का अनुभव।

Delhi DSHM Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दिल्ली डीएसएचएम भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें।

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें

  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 14:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News