UP: सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी, पुराने अभ्यर्थियों को दोबारा भरना होगा फॉर्म

Last Updated: Apr 30, 2026, 13:22 IST

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 107 सहायक आचार्य (B.Ed.) पदों की भर्ती के लिए एक संशोधित अधिसूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें आवेदन फॉर्म दोबारा भरकर जमा करना होगा।

UPESSC सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026
UPESSC सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026

UPESSC Assistant Professor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड विषय में सहायक आचार्य भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करते हुए संशोधित नोटिस (विज्ञापन संख्या 51) जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 30 मई तक दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी नए सिरे से दोबारा आवेदन करना अनिवार्य होगा।

UP B.Ed सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026-हाइलाइट्स

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed.) भर्ती के माध्यम से कुल 107 रिक्तियों को भरा जाएगा।जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती से जुड़ी अन्य सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

पद का नाम

सहायक आचार्य (बीएड)

कुल पदों की संख्या

107

नौकरी का प्रकार

स्थायी

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

नोटिफिकेशन PDF

यहां डाउनलोड करें

आवेदन लिंक

यहां क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

UP Assistant Professor Recruitment: इस भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और M.Ed डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही आवेदन कर्ता को NET/SET/SLET परीक्षा पास होना चाहिए, जबकि PhD धारकों को इसमें छूट मिलेगी। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक सभी जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी कर ली हों। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

पुराने उम्मीदवारों को फिर से भरना होगा आवेदन फॉर्म

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र पहले ही भरकर जमा कर दिया है, उन्हें अब इसे दोबारा भरना होगा। अच्छी खबर यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें आवेदन शुल्क दोबारा नहीं देना होगा। आयोग ने पुराने आवेदन नंबर SMS और ईमेल के जरिए भेज दिए हैं, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपना फॉर्म दोबारा भर सकें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 13:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News