Current Affairs Quiz 08 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर, प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
1. आरबीआई ने एक नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
A) 6.9 प्रतिशत
B) 7.6 प्रतिशत
C) 7.0 प्रतिशत
D) 6.5 प्रतिशत
उत्तर: B) 7.6 प्रतिशत
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में एक नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जिसका कारण मजबूत घरेलू मांग, सेवाओं की गतिविधि और विनिर्माण विस्तार से प्रेरित लचीलापन है। वित्त वर्ष 2027 के लिए, केंद्रीय बैंक ने वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और लागत दबावों के बीच संभावित मंदी का संकेत है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी है।
2. भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने पहली क्रिटिकैलिटी कहाँ हासिल की?
A) तारापुर, मुंबई
B) कलपक्कम, तमिलनाडु
C) पोखरण, राजस्थान
D) बेंगलुरु, कर्नाटक
उत्तर: B) कलपक्कम, तमिलनाडु
भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने तमिलनाडु के कलपक्कम में 6 अप्रैल को पहली क्रिटिकैलिटी हासिल की, जो देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण फेज को दर्शाता है। यह रिएक्टर इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (आईजीसीएआर) द्वारा डिजाइन किया गया था और परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनि) द्वारा निर्मित किया गया था।
3. महिला एवं बाल विकास यूनिवर्सल में पोषण पखवाड़े का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?
A) 6वां
B) 7वां
C) 8वां
D) 9वां
उत्तर: C) 8वां
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 09 अप्रैल 2026 से पोषण पखवाड़े के 8वां संस्करण का आयोजन कर रहा है। पोषण पखवाड़े का विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के मुख्य विकास पर केंद्रित है। पोषण पखवाड़ा का विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है।
4. भारत की पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने हाल ही में किस खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
(A) 10 मीटर एयर राइफल
(B) 10 मीटर एयर पिस्टल
(C) 50 मीटर राइफल
(D) ट्रैप शूटिंग
उत्तर: (B) 10 मीटर एयर पिस्टल
भारत की पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली (Palak Gulia and Mukesh Nelavalli) ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है. इसका आयोजन ग्रेनेडा में किया जा रहा है.
5. इंटेल ने किसे एशिया प्रशांत और जापान (एपीजे) क्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है?
A) राजेश गोपीनाथन
B) शांतनु नारायण
C) संतोष विश्वनाथन
D) सुंदर पिचाई
उत्तर: C) संतोष विश्वनाथन
इंटेल ने संतोष विश्वनाथन (Santhosh Viswanathan) को एशिया प्रशांत और जापान (एपीजे) क्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। अपनी नई भूमिका में, विश्वनाथन एपीजे क्षेत्र में व्यापार संचालन, ब्रांड स्थिति और ग्राहक जुड़ाव की देखरेख करेंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation