Current Affairs Quiz 10 April 2026: हाल ही में किस भाषा में भारत के संविधान का नया संस्करण जारी किया गया?

Last Updated: Apr 10, 2026, 16:31 IST

Current Affairs Quiz 10 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में बीपीसीएल के नए अध्यक्ष, 'नारित एआई', गगनयान मिशनआदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।  

Current Affairs Quiz 10 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज़ में बीपीसीएल के नए अध्यक्ष, 'नारित एआई', गगनयान मिशन आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं। 

1. हाल ही में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण किसने जारी किया?
A) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
C) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
D) गृह मंत्री अमित शाह
उत्तर: B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण जारी किया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सिंधी सबसे पुरानी और सबसे मधुर भाषाओं में से एक है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार, देवनागरी लिपि में भारत के संविधान का सिंधी संस्करण जारी किया गया है। 

2. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर किसे नामित किया गया है?
A) जी कृष्णकुमार
B) संजय खन्ना
C) अनिल अग्रवाल
D) मुकेश अंबानी
उत्तर: B) संजय खन्ना 

संजय खन्ना को हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर नामित किया गया है. पदोन्नति से पहले खन्ना बीपीसीएल में निदेशक (रिफाइनरीज़) थे। 30 अप्रैल, 2025 को जी कृष्णकुमार के बीपीसीएल के सीएमडी के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद से वह अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। 

3. 'नारित एआई' नामक AI टूल को किस राज्य पुलिस द्वारा हाल ही में लांच किया गया?
A) महाराष्ट्र
B) उत्तर प्रदेश
C) गुजरात
D) राजस्थान

उत्तर: C) गुजरात 

गुजरात पुलिस ने मादक पदार्थों के मामलों से निपटने के लिए एआई आधारित जांच उपकरण पेश किया है, जिसे अधिकारियों ने भारत में किसी भी राज्य पुलिस बल द्वारा तैनात की गई अपनी तरह की पहली प्रणाली बताया है। 'नारित एआई' (NARIT AI नारकोटिक्स एनालिसिस एंड आरएजी-बेस्ड इन्वेस्टिगेशन टूल) नामक यह एप्लिकेशन गांधीनगर में मादक पदार्थ संबंधी अपराधों के प्रति राज्य में जीरो-टॉलरेंस के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया। 

4. इसरो ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए किस उपकरण का सफल परीक्षण किया?
A) पहले एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-01)
B) दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02)
C) क्रू एस्केप सिस्टम टेस्ट
D) मानव रहित अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण
उत्तर: D) दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) का सफल परीक्षण किया। गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसे 2027 में लॉन्च किया जाना निर्धारित है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, साथ ही उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की एक मिशाल बताया। 

5. विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?

A) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

B) गृह मंत्रालय 

C) शिक्षा मंत्रालय

D) आयुष मंत्रालय

उत्तर: D) आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें एक दो दिवसीय इंटरैक्टिव फोरम है जिसका उद्देश्य स्थायी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के निर्माण में होम्योपैथी की भूमिका पर चर्चा करना है। आयुष राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव, इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

दुनिया का कौन-सा सागर ईरान और रूस को करता है कनेक्ट? जानें नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 16:31 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News