Current Affairs One-Liners 19 March 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2026, चीन में भारत के नए राजदूत, स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम, एक्सरसाइज 'अमोघ ज्वाला'आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
-
विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2026 में भारत की रैंक क्या है- 116वाँ
-
किसे चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है- विक्रम दुरैस्वामी
-
वरिष्ठ राजनयिक विक्रम दुरैस्वामी को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है- चीन
-
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण युवाओं को विकास गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कौन-सा देशव्यापी अभियान शुरू किया है- वीबी-जी राम जी यूथ डिजिटल अभियान
-
स्मॉल हाइड्रो पावर (SHP) डेवलपमेंट स्कीम के तहत देश में कितनी मेगावाट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है- 1,500 मेगावाट
-
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2026 के अनुसार, लगातार नौवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा बना हुआ है- फ़िनलैंड
-
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती कुछ मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कौन करेगा- ईशान किशन
-
एक महीने तक चलने वाली उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा किस राज्य में शुरू की जाएगी- गुजरात
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में कितने करोड़ रुपये कि बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर की 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दी- 6969.04 करोड़
-
हाल ही में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में किस एक्सरसाइज का आयोजन किया- एक्सरसाइज 'अमोघ ज्वाला'
Comments
All Comments (0)
Join the conversation