UPSSSC ASO Result 2026: यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
UPSSSC ASO Result 2026: यूपीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) की मेन्स परीक्षा की शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC ASO Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) की मेन्स परीक्षा का शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के कुल 1565 रिक्त पदों को भरा जाना है।
UPSSSC ASO Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपीएसएससी एएसओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर मेन्स परीक्षा की शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है और आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपीएसएससी एएसओ मेन्स परीक्षा शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
|
UPSSSC ASO Result 2026 - हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में यूपी एसओ मेन्स परीक्षा की शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा-2026 के तहत निकाली गई है, जिसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी किया गया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 के बीच 11 मई 2026 को स्वीकार किए गए थे। इसके लिए पहले 929 रिक्तियां थीं, लेकिन एक नोटिस जारी होने के बाद इसे संशोधित कर 1565 रिक्तियां कर दिया गया।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) |
| रिक्त पदों की संख्या | 1,565 |
| रिजल्ट स्टेट्स | जारी |
| रिजल्ट का फॉर्मेट | शॉर्टलिस्टिंग लिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC ASO Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में उल्लिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक था। इसके लिए यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) स्कोर में पास होना अनिवार्य है। आप नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर मेन्स परीक्षा की शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं। रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
UPSSSC ASO Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिजल्ट में निहित जानकारी को चेक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
UPSSSC ASO Result 2026 - चयन के चरण
यूपीएसएससी में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के पदों के सलेक्शन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में पीईटी स्कोर शामिल है। दूसरे चरण में मेन्स परीक्षा शामिल है। तीसरे व अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.