आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान और कोच ने दिया बड़ा संकेत
IND vs IRE: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें मौका मिलने की संभावना पर सभी की नजरें हैं।
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू करते देखने की उम्मीद थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान पर नहीं उतारा। अब सभी की नजरें दूसरे और अंतिम टी20 मुकाबले पर टिकी हैं कि क्या वैभव को भारतीय जर्सी पहनने का मौका मिलेगा।
पहले टी20 में नहीं मिला मौका
बता दें कि बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी बल्लेबाजों के साथ उतरने का फैसला किया और युवा खिलाड़ी को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली।
आयरलैंड से हार के बाद दबाव में टीम इंडिया
टी20 विश्व कप चैंपियन भारत को पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ बड़ा झटका लगा। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 148 रन पर सिमट गई और आयरलैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। यह हार कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी निराशाजनक रही, जिन्होंने 963 दिनों बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभाली।
कप्तना अय्यर ने क्या कहा?
पहले टी20 मैच के टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने साफ किया था कि वैभव सूर्यवंशी को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अय्यर ने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल टीम में ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम प्रबंधन उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सही समय आने पर वैभव को मौका जरूर मिलेगा।
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा
मैच से एक दिन पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि वैभव में असाधारण प्रतिभा है और आईपीएल में उन्होंने दुनिया के कई तेज और अनुभवी गेंदबाजों का आत्मविश्वास के साथ सामना किया है। कोटक के मुताबिक, इतनी कम उम्र में उनका निडर अंदाज उन्हें खास बनाता है।
कोटक ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी युवा खिलाड़ी को मौका देने के लिए ऐसे बल्लेबाज को बाहर करना उचित नहीं होगा जो लगातार रन बना रहा हो।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.