इस महीने PF खाते में कब और कितना आएगा ब्याज का पैसा, कैसे करें चेक, जानें यहां
केंद्र सरकार की ओर से देशभर के 7 करोड़ से अधिक सदस्यों के पीएफ खाते में जून 2026 में ब्याज का पैसा आने की उम्मीद है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर आप यह कैसे चेक कर सकते हैं ?
यदि आपका भी पीएफ खाता है, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि, जून 2026 में केंद्र सरकार द्वारा ब्याज का पैसा PF खाते में डालने की संभावना है। सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए EPF ब्याज दर 8.25 फीसदी पर स्थिर रखी गई है। ऐसे में इसी ब्याज दर से खाते में ब्याज आने की संभावना है।
इसे लेकर अभी तक सरकार द्वारा तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यहां जानना जरूरी है कि आप किस प्रकार पीएफ खाते के ब्याज को चेक कर सकते हैं? इस लेख में हम इस संबंध में जानेंगे।
इन चार तरीकों से ब्याज करें चेक
EPFO द्वारा जब भी आपके खाते में ब्याज की राशि आएगी, तो वह अलग से दिखेगी। आप नीचे दिए चार तरीकों से अपना पीएफ ब्याज चेक कर सकते हैंः
-UMANG App
-EPFO Member E-Service Portal
-Missed Call Service
-SMS Service
यदि आप ऊपर दिये गए विकल्प का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप ‘पासबुक लाइट’ का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, यहां ब्याज कैसे चेक करना है, यह हम आपको नीचे बताएंगे।
Passbook lite से कैसे चेक करें ब्याज
-सबसे पहले आपको EPFO मेंबर पासबुक की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचना है।
-अब आपको अपना 12 अंकों वाला UAN नंबर और पासवर्ड समेत स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरना होगा।
-आपको आधार कार्ड से आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी पहुंचेगा, जिसे आपको वेरीफाई करना है।
-अब आपको ‘View’ पर क्लिक करना है और पासबुक लाइट का विकल्प चुनना होगा।
-अब यहां आपको अपनी पासबुक में सब कुछ दिख जाएगा, जैसेः कुल बैलेंस, निकासी और और जमा की गई राशि आदि।
यदि ब्याज में देरी हुई, तो फिर क्या ?
यदि किसी कारण से जून 2026 में ब्याज नहीं आता है, तो आपका इसमें कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि, EPF, स्कीम, 1952 के पैराग्राफ 60 के अनुसार, ब्याज का कैल्कुलेशन हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर होता है। यदि आपके खाते में देरी से ब्याज आएगा, तो ब्याज लगातार जुड़ता रहेगा और आपको पूरी राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि ब्याज हमेशा महीने के चालू बैलेंस पर जोड़ा जाता है। इसका मतलब है कि आपके खाते में जो राशि होगी, उस पर बना ब्याज ही आपको मिलेगा।
कब बंद होता है खाता
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कई बार लोग पीएफ खाता बंद होने को लेकर दुविधा में रहते हैं। आपको बता दें कि यदि लगातार 3 सालों तक आपके खाते में पीएफ योगदान नहीं आता है, या फिर रिटायरमेंट हो जाता है या फिर आप स्थायी रूप से विदेश चले जाते हैं, तो आपका पीएफ खाता बंद हो जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.