UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम का रिजल्ट कब और कहा होगा जारी, uppbpb.gov.in से लें Latest Updates

Last Updated: Jun 27, 2026, 16:59 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस होम गार्ड UP Home Guard एग्जाम का रिजल्ट जून के आखिरी हफ्ते में कभी भी जारी किया जा सकता है। इस एग्जाम के जरिये कुल 41,424 पोस्ट पर छात्रों को चुना जाएगा। 

UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम का रिजल्ट कब और कहा होगा जारी, uppbpb.gov.in से लें Latest Updates
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम का रिजल्ट कब और कहा होगा जारी, uppbpb.gov.in से लें Latest Updates

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जून के अलगे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे। 

25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है और अब बोर्ड अंतिम नतीजों (Final Results) को लाइव करने की तैयारी में है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रिजल्ट कब जारी हो सकता है, इसे कहां और कैसे चेक करना है, और आगे की प्रक्रिया क्या होगी।

UP Home Guard Exam 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स

यह उत्तर प्रदेश की इस साल के सबसे बड़ी भर्ती एग्जाम में से एक है। रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स और आंकड़े नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं:

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) / होम गार्ड विभाग

पोस्ट का नाम

होम गार्ड (Swayamsevak)

कुल वैकेंसी 

41,424 पोस्ट 

एग्जाम की डेट्स 

25, 26 और 27 अप्रैल 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी डेट

7 मई 2026

एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट 

जून 2026 का लास्ट विक (बहुत जल्द)

ऑफिशियल वेबसाइट

uppbpb.gov.in या homeguard.up.gov.in

इन स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड 

UP Home Guard 2026 के रिजल्ट को जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. यूपी भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर फ्लैश हो रहे ‘UP Home Guard Recruitment Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, वहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि को फिल करें।

4. अपनी डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र कैप्चा कोड को फिल करके फॉर्म को सबमिट करें। 

5. फॉर्म को सबमिट करने के बाद रिजल्ट को डाउनलोड करें। 

6. रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट निकाल लें।  

UP Home Guard Important Documents for Verification

यूपी होम गार्ड (UP Home Guard) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DB/PST) के लिए छात्रों को 10वीं की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, वैध पहचान पत्र और कैटेगरी के अनुसार जाति/आय/EWS प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इन सभी डॉक्यूमेंट के ऑरिजनल और 2-3 स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ ले जानी होती है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 27, 2026, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News