RRB NTPC UG Answer key 2026 LIVE: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आज यानी 27 जून 2026 को शाम 7.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in आरआरबी एनटीपीसी यूजी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। आंसर-की विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत जारी की गई है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी की सीबीटी परीक्षा दिनांक 07 मई से 09 मई 2026 और 13 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Answer key 2026 LIVE डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी की परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें क्योंकि तकनीक ग्लिच आने से वेबसाइट हैंग या स्लो होने लगती है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
|
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी की परीक्षा आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक |
RRB NTPC UG Answer key 2026 LIVE - हाइलाइट्स
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी की परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, इस आंसर-की के जरिए उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित स्कोर का अंदाजा भी लगा सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण डिटेल्स प्राप्त कर सकते है।
|
विवरण |
जानकारी |
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम |
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
|
परीक्षा का नाम |
आरआरबी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 |
|
परीक्षा की तिथि |
07 मई से 09 मई 2026 और 13 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित |
|
आंसर-की जारी होने की तिथि |
27 जून 2026 |
|
आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स |
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
www.rrbapply.gov.in |
RRB NTPC UG Answer key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी की परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
RRB NTPC UG Answer key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी की परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर लें।
-
आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।
![[OUT] RRB NTPC UG Answer key 2026 LIVE: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड](https://img.jagranjosh.com/images/2026/June/2762026/RRB-NTPC-UG-Answer-key-2026.webp)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation