CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, cbseresults.nic.in पर रखें नजर
CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम के दूसरे बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जून के आखिरी हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। छात्र अपने-अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाएं रखें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के छात्रों के दूसरे बोर्ड एग्जाम Second Board Exam 2026 का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय की नई नीति के तहत छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के लिए साल में दो बार बोर्ड एग्जाम देने का ऑप्शन दिया गया था। पहले मुख्य एग्जाम के बाद, जिन छात्रों ने दूसरे बोर्ड एग्जाम में भाग लिया था, उन छात्रों का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।
CBSE 10वीं दूसरे एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स
इस बार बोर्ड एग्जाम के पैटर्न में किए गए बदलावों के कारण यह रिजल्ट छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। सीबीएसई 10वीं के इस रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स और डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| कक्षा | 10वीं (Secondary School Examination) |
| एग्जाम का प्रकार | दूसरे बोर्ड एग्जाम (Second Board Exam / Score Improvement) |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | जून 2026 के लास्ट दिन या जुलाई के पहले हफ्ते |
| ऑफिशियल वेबसाइट्स | |
| प्लेटफॉर्म | डिजीलॉकर और UMANG App |
रिजल्ट लाइव होने पर कैसे करें डाउनलोड?
CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. CBSE ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिख रहे ‘CBSE Class X - Second Exam Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
3.फिर, लॉगिन क्रैडेंशियल्स को फिल करें।
4. डिटेल्स फिल करने के बाद फॉर्म को 'Submit' करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद स्क्रिन पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
6. फिर, इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके इसका कलर्ड प्रिंटआउट लें।
छात्रों को कहां से मिलेगी ऑरिजनल Marksheet 2026
CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपनी ऑरिजनल मार्कशीट को स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, यह छात्रों के रिजल्ट लाइव होने के कुछ ही दिनों में जारी कर दी जाएगी।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.