NCERT Syllabus Update: नौवीं के सिलेबस में शामिल हुआ 'Emergency' का चैप्टर, सामाजिक विज्ञान की किताब में बड़ा बदलाव

Last Updated: Jun 25, 2026, 13:47 IST

NCERT New Emergency Chapter: NCERT ने 9वीं की नई सामाजिक विज्ञान की किताब  में पहली बार 1975 की इमर्जेंसी का चैप्टर शामिल किया है। इस चैप्टर में छात्रों के लिए जेपी आंदोलन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से लेकर लोकतंत्र की कहानी को बेहद आसान भाषा में समझाया गया है।

NCERT Syllabus Update: नौवीं के सिलेबस में शामिल हुआ 'Emergency' का चैप्टर, सामाजिक विज्ञान की किताब में बड़ा बदलाव
NCERT Syllabus Update: नौवीं के सिलेबस में शामिल हुआ 'Emergency' का चैप्टर, सामाजिक विज्ञान की किताब में बड़ा बदलाव

NCERT Class 9 Syllabus Revision: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 9वीं नए सेशन के लिए सिलेबस में एक और ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब तक देश में लगे 'आपातकाल' यानी 1975 की Emergency का इतिहास मुख्य रूप से केवल कक्षा 12वीं के छात्र ही पढ़ते थे, लेकिन अब इसे और भी बुनियादी लेवल पर लागू कर दिया गया है।

पहली बार नौवीं के छात्र भी अपने सामाजिक विज्ञान के सिलेब्स में देश के लोकतांत्रिक इतिहास के इस सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक को करीब से पढ़ेंगे। इस नई किताब का नाम ‘Understanding Society: India and Beyond-Part 1’ है। इस टॉपिक को 9वीं के छात्रों की सामाजिक विज्ञान किताब में चैप्टर 6 के रूप में दिया गया है, जिसका नाम ‘Major Challenge to Indian Democracy’ रखा गया है। इस किताब और चैप्टर के जरिए छात्रों को साल 1975 में लगाए गए 'Emergency' के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा। 

NCERT Syllabus Revision 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

9वीं की किताब मे इन नए बदलाव के रिवाइज्ड सिलेब्स को आसान शब्दों में समझने के लिए यहां नीचे दी गई चेबल को देख सकते हैं। यह आपको किताब, चैप्टर और बदलाव के उद्देश्य को समझाने में मदद करेगा। 

डिटेल्स 

NCERT द्वारा रिवाइज्ड सिलेब्स की डिटेल्स 

संस्था का नाम

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)

प्रभावित कक्षा

कक्षा नौवीं 

विषय / पुस्तक

सामाजिक विज्ञान / लोकतांत्रिक राजनीति-1

नया शामिल विषय

1975 का राष्ट्रीय आपातकाल 

शैक्षणिक सेशन 

2026-27 से प्रभावी

नई किताब का नाम 

Understanding Society: India and Beyond-Part 1

नए चैप्टर का नाम 

Major Challenge to Indian Democracy

तैप्टर नंबर 

चैप्टर नंबर - 6 

बदलाव का मुख्य उद्देश्य

छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना

NCERT द्वार 'Emergency' चैप्टर में छात्रों के लिए क्या मौजूद 

NCERT द्वारा 9वीं की नई किताब 'लोकतांत्रिक राजनीति-1' के चैप्टर 6 में छात्रों को साल 1975-77 का कालखंड भारतीय लोकतंत्र का सबसे चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में काफी आसान और सिंपल भाषा में बताया गया है। 

इस चैप्टर में छात्रों को बहुत ही आसान भाषा में कई टॉपिक्स को समझाया गया है जैसे:- 

1. आपातकाल क्या होता है? 

2. यह क्यों लगाया जाता है?

3. भारतीय संविधान के तहत इसके कितने प्रकार होते हैं? 

इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स के माध्यम से बच्चे आसानी से समझ पाएंगे कि लोकतांत्रिक देश में नागरिकों के मौलिक अधिकार और न्यायपालिका की भूमिका कितनी बड़ी होती है। 

Emergency - 1975 से 1977 की जानकारी 

9वीं की इस किताब में इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले के बारे में बताया गया है, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की सलाह पर देश में आपातकाल यानी Emergency लागू कर दी गई थी।

छात्रों के लिए किताब में केवल आपातकाल लागू होने की घटना को ही नहीं, बल्कि उसके पीछे के पूरे बैकग्राउंड को भी समझाया गया है। इस चैप्टर के माध्यम से छात्रों को उस समय देश में जयप्रकाश नारायण के द्वारा चलाए गए जेपी आंदोलन के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। साथ ही, इसके चलते “नागरिकों के मौलिक अधिकार कैसे प्रभावित हुए थे” और “प्रेस की आजादी पर कैसे असर पड़ा था।” के बारे में डिटेल में समझाया गया है। 

NCERT द्वारा शामिल किए गए इस घटनाक्रम को पढ़कर छात्र समझ पाएंगे कि भारतीय जनता ने किस तरह वोट की चोट से लोकतंत्र को दोबारा बहाल किया था। 

यहां भी पढ़े: NTA JIPMAT Result 2026 Released: JIPMAT का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड PDF को Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 25, 2026, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News