BPSC Auditor Admit Card 2026 Date: जानें कब जारी होगा बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम एडमिट कार्ड, कब है Exam

Last Updated: Jun 25, 2026, 14:43 IST

BPSC ऑडिटर एग्जाम का ई-एडमिट कार्ड 28 जून 2026 को जारी किया जाएगा। साथ ही, आयोग 2 जूलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। 5 जूलाई 2026 में शामिल होने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स को यहां देखें। 

BPSC Auditor Admit Card 2026 Date: जानें कब जारी होगा बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम एडमिट कार्ड, कब है Exam
BPSC Auditor Admit Card 2026 Date: जानें कब जारी होगा बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम एडमिट कार्ड, कब है Exam

BPSC Auditor Admit Card Release Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पंचायती राज विभाग के अंतर्गत निकाली गई ऑडिटर भर्ती एग्जाम की डेट नजदीक आ चुकी है। आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल कैलेंडर और नई अपडेट के अनुसार, BPSC ऑडिटर एग्जाम 05 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

BPSC ने ऑडिटर एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की डेट्स का एलान कर दिया है। साथ ही, ऑफिशियल सूत्रों के मुताबिक, छात्र एग्जाम से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 28 जून 2026 से अपने ई-एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारक लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।   

BPSC Auditor Exam 2026 के एग्जाम और एडमिट कार्ड का पूरा शेड्यूल 

छात्र बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी डेट्स, टाइमिंग और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में पोस्ट का नाम और सिटी स्लिप के बारे में जानें। 

इवेंट 

जरूरी डेट्स/ डिटेल्स 

एग्जाम संस्था

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पोस्ट का नाम

ऑडिटर (पंचायती राज विभाग)

प्रारंभिक एग्जाम डेट

05 जुलाई 2026 (रविवार)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

28 जून 2026

सेंटर कोड की जानकारी

02 जुलाई 2026 से उपलब्ध

एग्जाम टाइम 

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

bpsc.bihar.gov.in 

BPSC ऑडिटर एग्जाम से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?  

BPSC ऑडिटर 2026 एग्जाम के लिए ई-एडमिट कार्ड 28 जून को जारी किया जाएगा। छात्र इन्हें डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करें। 

3. फिर, अपना यूजरनेम और पासवर्ड को फिल करें। 

4. उसके बाद कैप्चा कोड भरकर 'Login' पर क्लिक करें।

5. लॉगिन डिटेल फिल करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

6. फिर, इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें। 

BPSC Auditor Exam 2026 का एग्जाम कब है? 

BPSC ऑडिटर 2026 का लिखित एग्जाम राज्यभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर 5 जूलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम केवल एक ही शिफ्त में आयोजित किया गया है। साथ ही, यह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक करवाया जाएगा। 

बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम में मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन (General Studies), बिहार विशेष और करंट अफेयर्स से जुड़े सभी सवाल पूछे जाते हैं। छात्र एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखें।

यहां भी पढ़े: NCERT Syllabus Update: नौवीं के सिलेबस में शामिल हुआ 'Emergency' का चैप्टर, सामाजिक विज्ञान की किताब में बड़ा बदलाव

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 25, 2026, 14:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News