Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) द्वारा प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) का रिजल्ट आज 25 जून को सुबह 11 बज कर 30 मिनट पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जयपुर द्वारा की जाएगी। जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिन्होने 14 जून 2026 को आयोजित पीटीईटी परीक्षा दी थी, वे अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। यह प्रवेश परीक्षा राज्य के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड (B.Ed) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
14 जून को आयोजित पीटीईटी परीक्षा के लिए 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। नया शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है।
ptetvmoukota2026.in result Direct Link
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) की ओर आज प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) का रिजल्ट लिंक ptetvmoukota2026.in पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे अपडेट कर दिया जाएगा।
PTET Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर PTET Result 2026 Link पर क्लिक करें।
-
अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation