Rajasthan Police SI Score Card 2026 OUT: राजस्थान पुलिस SI स्कोरकार्ड जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक करें मार्क्स PDF

Last Updated: Jun 24, 2026, 08:59 IST

Rajasthan Police SI Score Card 2026 OUT: राजस्थान पुलिस SI स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके मार्क्स देख सकते है। राजस्थान  मार्क्स देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

Rajasthan Police SI Score Card 2026 OUT
Rajasthan Police SI Score Card 2026 OUT

Rajasthan Police SI Score Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 23 जून को  राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं। इससे पहले आयोग ने 19 जून 2026 को राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 

RPSC द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के विषयवार अंक और कुल प्राप्तांक उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से आधिकारिक पोर्टल से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 

राजस्थान पुलिस SI स्कोरकार्ड 2026-हाइलाइट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI एवं प्लाटून कमांडर स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। स्कोर कार्ड के माध्यम से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर आगामी PET, PST और इंटरव्यू की तैयारी कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती परीक्षा का नाम

राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2026

आयोग का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

स्कोरकार्ड तिथि

23 जून 2026

रिजल्ट तिथि

19 जून 2026

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं प्लाटून कमांडर

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, PET/PST और इंटरव्यू

स्कोर कार्ड मोड

ऑनलाइन

आवश्यक विवरण

रोल नंबर / लॉगिन क्रेडेंशियल

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

यहां देखें:- Rajasthan Police SI Result 2026 

Rajasthan Police SI Score Card 2026 Download Link-Active

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस SI/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड लिंक rpsc.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से मार्क्स देख सकते हैं। राजस्थान पुलिस SI स्कोर कार्ड 2026 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। 

Rajasthan Police SI Score Card 2026  Link-1

यहां क्लिक करें

Rajasthan Police SI Score Card 2026 Link-2

यहां क्लिक करें

ऐसे चेक करें Rajasthan Police SI Score Card 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपने राजस्थान पुलिस SI मार्क्स 2026 देख सकते हैं:

  1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध “News and Events Section” सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. फिर 23/06/2026 Marks for Sub Inspector Comb. Comp. Exam 2025 पर क्लिक करें।

  4. रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।

  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।

राजस्थान पुलिस SI स्कोर कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

राजस्थान पुलिस SI एवं प्लाटून कमांडर स्कोर कार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे::

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • पिता का नाम

  • जन्म तिथि

  • श्रेणी (Category)

  • परीक्षा का नाम

  • पद का नाम (सब-इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर)

  • विषयवार प्राप्त अंक

  • कुल अंक

  • योग्यता स्थिति

रिजल्ट के बाद आगे क्या?

राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा के लिखित परिणाम में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अन्य चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 24, 2026, 08:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News