Rajasthan PTET कट ऑफ 2026: बीएड 2 वर्ष कोर्स में प्रवेश के लिए कितने नंबर चाहिए?

Last Updated: Jun 25, 2026, 13:51 IST

Rajasthan PTET Cut Off 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बीएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे बीएड दो वर्षीय कोर्स के लिए राजस्थान पीटीईटी 2026 के कैटेगरी-वाइज न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक और आवश्यक प्रतिशत की जानकारी देख सकते हैं।

Rajasthan PTET Cut Off 2026
Rajasthan PTET Cut Off 2026

Rajasthan PTET Cutoff 2026: राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट आज, 25 जून को जारी कर दिया गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों का ध्यान अब मिनिमम क्वालीफिकेशन मार्क्स और काउंसलिंग प्रक्रिया पर है। बीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल करना आवश्यक होगा। राजस्थान पीटीईटी कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही एग्जाम में पास माना जाएगा और वे राज्य के बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

यहां देखें:-PTET Result 2026 Link

राजस्थान PTET कट ऑफ 2026-हाइलाइट्स

रिजल्ट जारी होने के बाद अब बीएड प्रवेश के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान के 944 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स की कुल 1,07,040 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इस वर्ष पीटीईटी 2026 परीक्षा 14 जून को आयोजित हुई थी, जिसमें पंजीकृत 1.26 लाख अभ्यर्थियों में से 1,07,575 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

राजस्थान पीटीईटी 2026

आयोजन संस्थान का नाम

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा

रिजल्ट जारी होने की तिथि

25 जून 2026

कोर्स

बीएड (2 वर्षीय)

परीक्षा तिथि

14 जून 2026

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी

1,26,600

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

1,07,575

सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम प्रतिशत

50%

आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम प्रतिशत

45%

कुल बीएड कॉलेज

944

कुल उपलब्ध सीटें

1,07,040

आधिकारिक वेबसाइट

ptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET Cut Off 2026-पीटीईटी क्वालीफिकेशन मार्क्स और परसेंटेंज

राजस्थान PTET कट-ऑफ वह क्वालिफाइंग मार्क्स है जो उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने और 2 साल के B.Ed कोर्स में एडमिशन पाने के लिए चाहिए होता है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज राजस्थान PTET 2026 मिनिमम क्वालीफिकेशन मार्क्स और परसेंटेंज देख सकते हैं:

कैटेगरी 

पीटीईटी क्वालिफिकेशन परसेंटेज

पीटीईटी क्वालीफिकेशन मार्क्स

जनरल/ EWS

50%

300

एससी/एसटी/OBC/SBC/MBC/PH/विधवा/तलाकशुदा

45%

270

PTET 2026-किस कैटेगरी को कितना मिलेगा रिजर्वेशन

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में किस कैटेगरी को कितना परसेंटेज रिजर्वेशन मिलेगा, इसके बारे में जान सकते हैं।

कैटेगरी

आरक्षण (%)

अनुसूचित जाति (SC)

16%

अनुसूचित जनजाति (ST)

12%

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

21%

अति पिछड़ा वर्ग (MBC)

5%

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

10%

दिव्यांग अभ्यर्थी (क्षैतिज आरक्षण)

5%

रक्षा सेवा/पूर्व रक्षा सेवा कर्मियों के आश्रित (क्षैतिज आरक्षण)

5%

महिला अभ्यर्थी

राज्य सरकार के नियमानुसार

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 25, 2026, 13:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News