UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, 30 जून तक जल्द करें अप्लाई

Last Updated: Jun 26, 2026, 15:02 IST

UPMSP ने यूपी बोर्ड 10 और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट को 27 जून से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है। अब दोनों कक्षाओं के छात्र 30 जून की रात 12:00 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, यहां से बोर्ड का ऑफिशियल नोटिस देखें। 

UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, 30 जून तक जल्द करें अप्लाई
UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, 30 जून तक जल्द करें अप्लाई

UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं यानी हाईस्कूल और 12वीं यानी इंटरमीडिएट के सभी छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका लेकर आया है। UP Board Compartment Exam 2026 में शामिल होने वाले जो भी छात्र किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाएं थे, वह अब आसानी से वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।   

बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी एक ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 27 जून से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है। छात्र कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल होने के लिए अब 30 जून की रात 12:00 बजे तक कभी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।   

डेट आगे बढ़ने का मुख्य कारण क्या था?

बोर्ड द्वारा यह फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम की रजिस्ट्रेशन डेट पहले 27 जून 2026 को रखी गई थी। परंतु, आज यानी 26 जून को मोहर्रम और कल यानी 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी दफ्तर और बैंकिग प्रोसेस बंद होंगे, जिसके कारण छात्र रजिस्ट्रेशन करने में मुश्किलों का सामना कर सकते थे। इन्हीं चीजों को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आगे बढ़ा दिया है।  

UP Board Compartment Exam 2026 से जुड़ी डिटेल्स, डेट्स और फीस 

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ एग्जाम डेट, फीस और एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 

कक्षा 10वीं 

कक्षा 12वीं 

रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट 

30 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)

30 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)

रजिस्ट्रेशन फीस 

₹256.50

₹306.00

भुगतान का मोड

सरकारी बैंक में चालान द्वारा

सरकारी बैंक में चालान द्वारा

योग्यता 

अधिकतम 2 सब्जेक्ट्स में फेल (1 के लिए कंपार्टमेंट) या 1 सब्जेक्ट  में मार्क्स सुधार ने के लिए 

मानविकी, विज्ञान या वाणिज्य के किसी 1 सब्जेक्ट में फेल

ऑफिशियल वेबसाइट

upmsp.edu.in

upmsp.edu.in

UP Board Compartment & Improvement Exam 2026 Registration Date Notice - यहां पढ़ें

UP Board Compartment & Improvement Exam 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के साथ इन बातों का रखें ध्यान

छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने से पहले यहां नीचे दी गई इन इंपोर्टेंट चीजों का विशेष ध्यान रखें।   

1. हार्ड कॉपी जमा करना न भूलें

10वीं और 12वीं के छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म को फिल करके अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा न समझें। छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद फॉर्म प्रिंटआउट और बैंक में फीस जमा करवाने के बाद बैंक से मिली ओरिजनल ट्रेजरी चालान की रसीद को स्कूलों में जमा करवाएं। 

2. मॉडल पेपर्स से करें तैयारी:

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहें छात्र नए सिलेबस को पढ़ने के बजाय वह UPMSP की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर और पिछले कुछ सालों के क्वश्न पेपरों से एग्जाम के लिए तैयारी करें। 

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म को स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरें?

यूपी बोर्ड (UPMSP) कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम का फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में भरा जा सकता है। साथ ही, फॉर्म को पूरा फिल करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस ट्रेजरी चालान को बैंक में जमा करना जरूरी है। 10वीं-12वीं के छात्र यहां से आसान शब्दों में रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करने का तरीका जानें।  

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें (Treasury Challan):- 

  1. यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइ upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज से कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट ट्रेजरी चालान फॉर्म को डाउनलोड करें।
  3. फिर, चालान फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को फिल करें। 
  4. इस चालान फॉर्म को लेकर किसी भी सरकारी बैंक में जाएं और दोनों कक्षाओं के लिए निर्धारित की गई रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।  
  5. फिर, बैंक द्वारा जमा की गई फीस की ऑरिजनल रसीद को प्राप्त करें।  

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म फिल करें:- 

  1. छात्र दोबारा UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Compartment / Improvement Exam’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, कक्षा 10वीं - 12वीं को चुनें।
  4. लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि को फिल करें। 
  5. फिर, छात्र अपने उस सब्जेक्ट को चुनें जिसका एग्जाम वह देना चाहते है। 
  6. उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट करें। 
  7. साथ ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म के पेज का प्रिंटआउट निकाल लें। 

स्टेप 3: फॉर्म और चालान क्षेत्रीय कार्यालय भेजें

  1. प्रिंट किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो को लगाएं। फिर, आवश्यक हस्ताक्षर करें।
  2. इस फॉर्म के साथ बैंक द्वारा दी गई ट्रेजरी चालान की ऑरिजनल स्लिप को लगाएं। 
  3. फिर, इन सभी चीजों को अपने स्कूल में जमा करवा आएं। 

यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन और एग्जाम से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक करते रहें। 

यहां भी पढ़े: Bihar Police ASI Exam Date 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई एग्जाम डेट जारी, जानें कब आएंगा Admit Card

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 15:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News