Rajasthan CET Syllabus 2026: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखें
Rajasthan CET Syllabus 2026: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026 का सिलेबस जारी करा दिया गया है। सिलेबस भर्ती नोटिफिकेशन के साथ - साथ जारी किया गया है। परीक्षा की तैयारी करने से पहले सीईटी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझना बहुत जरूरी है।
Rajasthan CET Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एग्जाम पैटर्न और सिलेबस 2026 जारी कर दिया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी करने के इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए RSSB CET Exam 2026 काफी महत्वपूर्ण है। इस लेख में हमने राजस्थान सीईटी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को डिटेल में बताया गया है। सही तैयारी के लिए सब्जेक्ट वाइज सीईटी सिलेबस और सीईटी एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है।
RSSB CET Syllabus 2026: एग्जाम पैटर्न 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में राजस्थान सीईटी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस 2026 को समझ सकते हैं।
| विषय विवरण | डिटेल्स |
| परीक्षा में शामिल विषय | राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान के विशेष संदर्भ में), राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन और गणितीय योग्यता, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर ज्ञान, तथा सामान्य हिंदी और अंग्रेजी। |
| प्रश्नों की संख्या | 120 |
| कुल अंक | 240 |
| समय की अवधि | 2.30 घंटे |
-
परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के अंक समान निर्धारित किए गए हैं।
-
इसके अतिरिक्त, गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के कुल अंकों का एक-तिहाई (1/3) निगेटिव मार्किंग (Negative Marking) के रूप में काटा जाएगा।
Rajasthan CET Syllabus PDF 12th Level 2026
राजस्थान सीईटी एग्जाम 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न महत्वपूर्ण है। इससे तैयारी मजबूत होती है साथ ही समय प्रबंधन में भी सुधार होता है। उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले विषय अनुसार टॉपिक वाइज पीडीएफ डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
| राजस्थान सीईटी एग्जाम सिलेबस 2026 |
Rajasthan CET Syllabus 2026 12th Level
राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026 में शामिल विषय और टॉपिक को समझ सकते हैं। सही तैयारी के लिए Subject Wise CET Syllabus और CET Exam Pattern को समझना बेहद जरूरी है। परीक्षा से जुड़े सब्जेक्ट वाइज टॉपिक निम्नलिखित हैं:
राजस्थान का इतिहास
-
प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं और पुरातात्विक स्थल।
-
प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियां।
-
1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण। प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
राजस्थान की कला और संस्कृति
-
स्थापत्य एवं चित्रकला।
-
लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक।
-
प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
-
सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्योहार, रीति-रिवाज और परंपराएं।
-
भाषा, बोलियां और साहित्य।
-
कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।
भारत का भूगोल
-
भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान
-
प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर
-
वन्य जीव एवं अभयारण्य।
-
आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन
राजस्थान का भूगोल
-
राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप
-
जलवायु दशाएं
-
प्राकृतिक वनस्पति
-
प्रमुख मृदाएं
-
नदियां, बांध एवं झीलें।
-
राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज संपदा, वन संपदा, जल-संसाधन
-
पशु संपदा, वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
-
जनसंख्या: वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
-
प्रमुख जनजातियां
-
राजस्थान में पर्यटन।
राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
-
भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देश्यिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
-
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
-
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
-
स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
-
राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
-
राजस्थान की अर्थव्यवस्था - विशेषताएं और समस्याएं।
-
राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
-
हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
-
राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थाएं, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM G)
दैनिक विज्ञान
-
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएं, उत्प्रेरक।
-
धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
-
कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाइड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
-
प्रकाश का परिवर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
-
अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
-
आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केंद्रीय सिद्धांत, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
-
पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू-रासायनिक चक्र।
-
जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य जानकारी, जैव-पेटेंट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या पराजीवी जीव।
-
जंतुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व।
-
रक्त समूह, रक्ताधान, आर-एच कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानव रोग: कारण एवं निवारण।
तार्किक विवेचन एवं गणित
-
रक्त संबंध
-
संख्या श्रेणी,
-
अक्षर श्रेणी,
-
घड़ी
-
कैलेंडर,
-
लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्त्य (HCF), औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवाधि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
-
समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
-
त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
-
गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
-
आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभ-चित्र, वृत्त-चित्र, रेखा आलेख आदि),
-
कोडिंग-डिकोडिंग,
-
बैठने की व्यवस्था,
-
मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता।
समसामयिक घटनाएं
-
राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, पारिस्थितिक खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
-
प्रसिद्ध व्यक्तित्व
-
राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
-
नागरिक कर्तव्य - मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
-
राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान
जन स्वास्थ्य
-
प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
-
नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय युवाओं के शारीरिक और मानसिक फिटनेस
-
सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय
कंप्यूटर की जानकारी
-
कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
-
मेमोरी (रेम,रोम) फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कंप्यूटर संगठन।
-
एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्पेडशीट, एमएस, पॉवरप्वाइंट की जानकारी)
सामान्य हिंदी
-
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
-
सन्धि और सन्धि विच्छेद।
-
सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
-
उपसर्ग।
-
प्रत्यय।
-
पर्यायवाची शब्द।
-
विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
-
अनेकार्थक शब्द।
-
शब्द युग्म
-
शब्द-शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण।
-
वाक्य शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण।
-
वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
-
मुहावरे और लोकोक्तियां।
-
अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द।
-
कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान: कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्धशासकीय पत्र, निविदा और प्रेस विज्ञप्ति।
General English
-
Tenses/Sequence of Tenses.
-
Voice : Active and Passive.
-
Narration : Direct and Indirect.
-
Use of Articles and Determiners.
-
Use of Prepositions.
-
Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
-
Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
-
Synonyms.
-
Antonyms.
-
One word substitution.
-
Comprehension of a given passage.
-
Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal.
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.