UGC-NET December 2026 Exam Date: यूजीसी-नेट दिसंबर सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से होगी परीक्षा
UGC-NET December 2026 Exam Date: एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी-नेट दिसंबर सेशन के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम का शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
UGC-NET December 2026 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विश्विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 सेशन के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक होगी।
यूजीसी-नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
UGC-NET December 2026 Exam Date - हाइलाइट्स
यूजीसी-नेट की परीक्षा यूनिवर्सिटी और असिस्टेंट प्रोफेस के पदों की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। बाकी हाइलाइट्स डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा एजेंसी का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का नाम | यूजीसी-नेट दिसंबर सेशन 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित |
| शिफ्ट टाइमिंग | पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक |
| एग्जाम सिटी स्लिप | जल्द जारी |
| एडमिट कार्ड | जल्द जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nta.ac.in |
UGC NET Admit Card 2026Kab Jaari Hoga
यूजीसी-नेट दिसंबर सेशन के लिए एडमिट कार्ड 09 से 11 दिसंबर 2026 के बीच जारी किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप 01 दिसंबर 2026 को जारी हो सकती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.