Rajasthan CET (12th Level) Admit Card 2026: राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड डेट जारी, जानें कब आएगा हॉल टिकट

Last Updated: Nov 19, 2026, 15:51 IST

Rajasthan CET (12th level) Admit Card 2026 Date Out: राजस्थान सीईटी (12th level) एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 26 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल से अपना हॉल टिकट और सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।  

Rajasthan CET (12th Level) Admit Card 2026: राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड डेट जारी, जानें कब आएगा हॉल टिकट
Rajasthan CET (12th Level) Admit Card 2026: राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड डेट जारी, जानें कब आएगा हॉल टिकट

Rajasthan CET (12th Level) Admit Card 2026 Date Out: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12th Level) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 26 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड) का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सिटी स्लिप आयोग के पोर्ट्ल पर 21 नवंबर, 2026 को जारी की जाएगी। 

Rajasthan CET (12th Level) Admit Card 2026 Date Notice Out 

राजस्थान विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें समान पात्रता परीक्षा (Senior Secondary Level) की तारीख, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख दी गई है। अधिसूचना के अनुसार CET परीक्षा 1 से 3 दिसंबर, 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

राजस्थान सीईटी (12th Level) एडमिट कार्ड 2026 नोटिस 

पीडीएफ 

Rajasthan CET Admit Card 2026 कब आएगा?

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12th Level) 2026 के लिए सिटी स्लिप 21 नवंबर को SSO पोर्टल पर जारी की जाएगी। जिसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले यानी 26 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आरएसएसबी (RSSB) द्वारा एडमिट कार्ड जारी होते ही अपने प्रवेश पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे, इसलिए सभी परीक्षार्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें।

राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • अपनी SSO ID, Password और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

  • इसके बाद अपने डैशबोर्ड पर दिए गए Recruitment Portal या Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाएं।

  • ऊपर दिए गए “Get Admit Card” के विकल्प पर क्लिक करें।

  • यहाँ आपको Rajasthan CET 2026 परीक्षा का लिंक दिखाई देगा।, उस पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 15:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News