AIIMS BSc Paramedical Hall Ticket 2026: 27 जून को aiimsexams.ac.in पर लाइव होगा Admit Card

Last Updated: Jun 26, 2026, 19:38 IST

AIIMS पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड: AIIMS दिल्ली कल, 27 जून 2026 को AIIMS बीएससी पैरामेडिकल एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी करेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां से जानें आसान स्टेप्स क्या है?

AIIMS BSc Paramedical Hall Ticket 2026: 27 जून को aiimsexams.ac.in पर लाइव होगा Admit Card
AIIMS BSc Paramedical Hall Ticket 2026: 27 जून को aiimsexams.ac.in पर लाइव होगा Admit Card

AIIMS BSc Paramedical Admit Card 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली द्वारा बीएससी पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड कल, 27 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

BSc Paramedical Exam में शामिल होने वाले छात्र कल AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एग्जाम में बैठने के लिए अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। एम्स पैरामेडिकल का यह एंट्रेंस एग्जाम देश के अलग-अलग शहरों में 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाला है। 

AIIMS Paramedical Exam 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

AIIMS Paramedical 2026 के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स और मुख्य जानकारी के लिए छात्र यहां नीचे दी गईटेबल को देख सकते हैं।  

इवेंट 

मुख्य जानकारी

एग्जाम कराने वाली संस्था

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS, दिल्ली)

कोर्स का नाम

बी.एससी पैरामेडिकल (B.Sc. Paramedical Courses)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

27 जून 2026 (शनिवार)

एम्स पैरामेडिकल एग्जाम डेट

04 जुलाई 2026 (शनिवार)

एग्जाम मोड

ऑनलाइन (CBT)

लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल्स

रजिस्ट्रेशन आईडी, RUC कोड और पासवर्ड

ऑफिशियल वेबसाइट

aiimsexams.ac.in

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

AIIMS BSc Paramedical के एडमिट कार्ड का लिंक कल वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। छात्र इसे यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

1. एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिख रहे Academic Courses के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3. फिर अपने संबंधित पैरामेडिकल कोर्स को सिलेक्ट करें।

3. अब लॉगिन विंडो पर मांगे गए सभी लॉगिन क्रेडेंशियल्स को फिल करें। 

4. फिर, स्क्रिन पर दिख रहे कैप्चा कोड को फिल करके एप्लीकेशन को सबमिट करें। 

5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

छात्रों को इस एग्जाम में शामिल होने से पहले इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए कि वह एग्जाम सेंटर के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, या कैलकुलेटर नहीं ले जा सकते हैं।

यहां भी पढ़े: CBSE Three-Language Policy Update: सीबीएसई 7वीं से 9वीं के लिए नया नियम, 10वीं तक नहीं बदलेगी विदेशी भाषा

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 19:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News