UP Home Guard Result 2026: यूपी होम गार्ड रिजल्ट यहां uppbpb.gov.in, मेरिट लिस्ट पीडीएफ जल्द
UP Home Guard Result 2026: यूपी होम गार्ड के 41,424 पदों के लिए रिजल्ट 2026 का इंतजार। परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल, 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम मिल सकते हैं।
UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द यूपी होम गार्ड का परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत होम गार्ड के कुल 41,424 रिक्त पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल, 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Uttar Pradesh Home Guard Result 2026 Kab Aayega
यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल, 2026 को समाप्त हुई। जिसके बाद प्रोविजनल आंसर की 7 मई को जारी की गई। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 मई, 2026 तक का समय दिया गया। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट उम्मीदवारों के नाम या रोल नंबर शामिल रहेंगे।
UP Home Guard Result 2026: हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी होम गार्ड रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़े हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती का नाम | यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| कुल पद | 41,424 |
| परीक्षा तिथि | 25 से 27 अप्रैल 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की | 7 मई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 |
| रिजल्ट तिथि | जून 2026 का अंतिम सप्ताह |
| अगला चरण | फिजिकल टेस्ट (PET) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Home Guard Result 2026: रिजल्ट जल्द
यूपी होम गार्ड की लिखित भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पीईटी में शामिल होना होगा। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिला कैंडिडेट को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। रिजल्ट पीडीएफ जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| यूपी होम गार्ड रिजल्ट 2026 | जल्द |
UP Home Guard Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा परिणाम 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UP Home Guard Result 2026 पर जाएं।
स्टेप 3 रिजल्ट पीडीएफ दिखेगा।
स्टेप 4 पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5 Ctrl + F से अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.