8th Pay Commission से पहले DA Hike की तैयारी! जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी
8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) में एक और बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में DA में 2 से 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के गठन के बाद से ही हर दिन कुछ न कुछ नए अपडेट आते रहते है, इन घोषणाओं के बीच लोगों को महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी का भी इंतजार है। ऐसे में यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में एक और बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। यहां हम इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे.
क्या मिल सकता है DA बढ़ोतरी का तोहफा
जानकारों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने में अभी समय लग सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 7वें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ते का लाभ देती रहेगी। यही कारण है कि जुलाई 2026 में DA में एक और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.
क्यों बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने के लिए दिया जाता है। बता दें कि केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA की समीक्षा करती है। इसकी गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-U) के आधार पर की जाती है, जिससे यह तय होता है कि महंगाई कितनी बढ़ी है और कर्मचारियों को कितनी राहत दी जानी चाहिए.
जुलाई 2026 में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?
वेतन मामलों के जानकारों के अनुसार, जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते में 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। यदि अनुमान सही साबित होते है तो कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
60% से बढ़कर 62% या 63% हो सकता है DA
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेसिक वेतन का 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। यदि सरकार 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो DA बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर यह 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
7वें वेतन आयोग की आखिरी DA Hike
कई कर्मचारियों के मन में यह सवाल है कि क्या यह 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम DA बढ़ोतरी होगी। फिलहाल इसका स्पष्ट जवाब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और उसके लागू होने की समय-सीमा पर निर्भर करेगा। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जुलाई 2026 में एक और DA Hike की संभावना है।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग
8वें वेतन आयोग का गठन सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में की गयी है. हर 10 साल में गठित होने वाले इस पैनल के 2027 के मध्य तक अपनी अंतिम सिफारिशें घोषित करने की उम्मीद है। इसके लागू होने के बाद केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारी और केंद्र सरकार के लगभग 65 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.