Central Bank of India Recruitment 2026: आज ही है आखिरी मौका, सेंट्रल बैंक में 4500 अप्रेंटिस पदों के लिए तुरंत करें Apply

Last Updated: Jun 28, 2026, 09:51 IST

Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इसके जरिए कुल 4500 रिक्त पदों को भरा जाना है। आज इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि इन पदों के लिए पहले अंतिम तिथि तिथि 22 जून 2026 थी। 

Central Bank of India Recruitment 2026
Central Bank of India Recruitment 2026

Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbank.bank.in पर अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4,500 रिक्त अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 12 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसका आज यानी 22 जून 2026 अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि इन पदों के लिए पहले अंतिम तिथि तिथि 22 जून 2026 थी, जिसे एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया। 

अभी तक जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन नहीं किया है, उनका पास यह आखिरी मौका है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसकी परीक्षा जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। 

Central Bank of India Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती करना इस साल के सबसे बड़े बैंकिंग अप्रेंटिसशिप अभियानों में से एक है, जो नए ग्रेजुएट्स को भारत के अंतर्गत बैंक की संचालन प्रक्रिया के बारे में अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार की सुविधा हेतु आवेदन करने का लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है। 

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन करने का डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

Central Bank of India Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अवधि के लिए ₹15,000 का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और यह बैंक में स्थायी रोजगार की गारंटी नहीं देता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

पद का नाम 

अप्रेंटिस

रिक्त पदों की संख्या 

4500  

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

12 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

28 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.centralbank.bank.in  

Central Bank of India Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निहित पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।  

नोट - वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।  

Central Bank of India Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके अलावा भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbank.bank.in पर जाएं। 

  • Central Bank of India Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: Bihar Police Constable Operator Exam 2026: कल होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा, जानें शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 28, 2026, 09:51 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News