UPSC NDA 1 Admit Card 2026: यूपीएससी NDA 1 एडमिट कार्ड upsc.gov.in, हॉल टिकट कर सकेंगे डाउनलोड

Last Updated: Apr 2, 2026, 11:25 IST

UPSC NDA 1 Admit Card 2026 Today: यूपीएससी NDA 1 एडमिट कार्ड 2026 आज ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एक्टिव लिंक यहां लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026
UPSC NDA 1 Admit Card 2026

UPSC NDA 1 Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से यूपीएससी एनडीए 1 एग्जाम 2026 का आयोजन करने जा रहा है। जिसके लिए एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होने वाला है। यह एडमिट कार्ड उन सभी कैंडिडेट के लिए जारी किया जा रहा है, जिन्होंने एग्जाम के लिए अप्लाई किया है। इस एडमिट कार्ड में एग्जाम का समय, एग्जाम सेंटर के साथ - साथ रिपोर्टिंग का समय सहित जरूरी डिटेल्स मौजूद रहेंगी। 

जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम बदला है, उन्हें सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र लाना होगा जिसमें नया नाम लिखा हो। यूपीएससी पोर्टल पर प्रश्न पत्र पर आपत्तियां 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 तक शाम 6 बजे तक कर सकेंगे। 

उम्मीदवारों को ई एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

एग्जाम सेंटर में बैग, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें या कोई भी अन्य प्रतिबंध वस्तु ले जाने की अनुमित नहीं है। केवल ई एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और OMR Sheet भरने के लिए Black Point Pen ही ले जाने की अनुमति है। 

जारी नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड पर फोटो क्लियर नहीं है, गायब है या जिसमें नाम या तिथि शामिल नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों को एक Valid Photo ID और दो Passport Size Photo एग्जाम सेंटर में साथ ले जानी होगी। इसी के साथ कैंडिडेट को ध्यान देना चाहिए कि यदि ई-एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होती है तो वे तुरंत यूपीएससी की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हैं। 

ई एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रिजल्ट जारी होने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी। एक बार गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट के लिए गेट ओपन नहीं किया जाएगा। 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026 Today: एडमिट कार्ड जल्द 

यूपीएससी की ओर से NDA 1 एडमिट कार्ड आज यानि 2 अप्रैल, 2026 को 12 अप्रैल को आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए जारी होने वाला है। यह एडमिट कार्ड संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाला है। कैंडिडेट को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्रों पर ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को अपने एडमिट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

इवेंट्स 

          जानकारी 

संगठन 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

एग्जाम का नाम

NDA & NA (I) 2026

नोटिफिकेशन 

3/2026-NDA-I

कोर्स 

NDA 157th & NA 119th Course

एग्जाम डेट 

12 अप्रैल, 2026

एडमिट कार्ड 

जल्द 

लॉगिन क्रेडेंशियल 

रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC NDA 1 Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाएं।

  2. होम पेज पर, E Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब UPSC NDA 1 Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  4. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

  5. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें कैप्चा कोड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट एग्जाम में ले जाना ना भूलें। 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026 Link: एडमिट कार्ड लिंक 

यूपीएससी एनडीए 1 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आज यानि 2 अप्रैल को जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही, यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

यूपीएससी एनडीए 1 2026 एडमिट कार्ड

जल्द 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News