Live

MP RTE Lottery Result 2026 Live: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा एमपी आरटीई लॉटरी रिजल्ट, rteportal.mp.gov.in पर मिलेगा Direct Link

Vijay Pratap Singh
Apr 2, 2026, 06:31 IST

MP RTE Lottery Result 2026, RTE MP Lottery Result 2026 LIVE: RTE प्रवेश प्रक्रिया के तहत लॉटरी का आयोजन आज 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। अभ्यर्थी मध्य प्रदेश शिक्षा का अधिकार (RTE) लॉटरी का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

RTE MP लॉटरी रिजल्ट 2026
RTE MP लॉटरी रिजल्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • RTE MP लॉटरी रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in से डाउनलोड करें।
  • चयनित अभिभावकों को SMS के जरिए स्कूल allotment की जानकारी मिलेगी
  • एडमिशन के लिए 3 से 15 अप्रैल 2026 के बीच स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य है

MP RTE Lottery Result 2026, RTE MP Lottery Result 2026 LIVE: RTE (Right to Education) के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे अभिभावक पारदर्शी तरीके से पूरी चयन प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों को आवंटित स्कूल की जानकारी उसी दिन दोपहर 2:15 बजे के बाद आरटीई पोर्टल-rteportal.mp.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी, जहां से अभिभावक allotment letter भी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही यह जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी भेजी जाएगी।

इस योजना के तहत शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अनुसार निजी स्कूलों में 25% सीटों पर वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष लगभग 1.78 लाख से अधिक बच्चे लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र पाए गए हैं, जिनके लिए करीब 22 हजार निजी स्कूलों में 1.22 लाख से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं। लॉटरी में चयनित बच्चों के अभिभावक 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

MP RTE Admission 2026 Result Link

MP RTE लॉटरी 2026 रिजल्ट लिंक  एक्टिव कर दिया गया है। अब अभिभावक अपने बच्चे के लिए आवंटित स्कूल देख सकते हैं और आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वे MP RTE की आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जा सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक की मदद ले सकते हैं।

MP RTE Lottery Result Link

यहां क्लिक करें

RTE MP लॉटरी रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

RTE एमपी लॉटरी रिजल्ट 2026 को आप बहुत आसानी से ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। MP RTE Lottery Result kaise dekhe? इसके लिए हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आसान स्टेप्स नीचे साझा किए हैं।


  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “RTE Admission 2026-27” या “Lottery Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर/समग्र आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद स्क्रीन पर आपके बच्चे का आवंटन विवरण दिखाई देगा।

  • आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें, क्योंकि यह स्कूल में रिपोर्ट करते समय अनिवार्य होता है।

SMS अपडेट कैसे मिलेगा?

सरकार द्वारा चयनित अभिभावकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, ताकि उन्हें अपने बच्चे के स्कूल आवंटन की जानकारी समय पर मिल सके।

SMS का संभावित प्रारूप:

“MP RTE: आपके बच्चे [बच्चे का नाम] का स्कूल आवंटन [स्कूल का नाम] में हुआ है। कृपया 3–15 अप्रैल 2026 के बीच आवंटन पत्र लेकर स्कूल जाएं। – RTE MP”

MP RTE लॉटरी रिजल्ट 2026 के बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट यहां लेख से प्राप्त करें:-

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 2, 2026, 06:31 IST

    RTE MP Lottery Result 2026 Live: कक्षा के अनुसार आयु-सीमा

    बच्चे की आयु 31 जुलाई 2026 या 30 सितंबर 2026 के अनुसार मापी जाएगी।

    • नर्सरी: न्यूनतम 3 वर्ष, अधिकतम 4.5 वर्ष (आयु गणना: 31 जुलाई 2026)
    • KG-1: न्यूनतम 4 वर्ष, अधिकतम 5.5 वर्ष (आयु गणना: 31 जुलाई 2026)
    • KG-2: न्यूनतम 5 वर्ष, अधिकतम 6.5 वर्ष (आयु गणना: 31 जुलाई 2026)
    • कक्षा 1: न्यूनतम 6 वर्ष, अधिकतम 7.5 वर्ष (आयु गणना: 30 सितंबर 2026) 
  • Apr 2, 2026, 05:43 IST

    MP RTE Lottery Result 2026 Live: पिछले शैक्षणिक सत्र में RTE प्रवेश का आंकड़ा

    पिछले शैक्षणिक सत्र में मध्य प्रदेश में RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर 1.2 लाख से अधिक बच्चों को प्रवेश मिला था, जबकि आवेदन संख्या 15 लाख से अधिक थी। इसका मतलब है कि केवल लगभग 8% आवेदकों को ही प्रवेश प्राप्त हो सका।

  • Apr 2, 2026, 05:36 IST

    MP RTE Lottery Result 2026 Live: RTE मध्य प्रदेश पात्रता मानदंड

    मध्य प्रदेश के तहत RTE (राइट टू एजुकेशन) के अंतर्गत बच्चे को स्कूल में प्रवेश के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित होते है। जैसे बच्चे की आयु कक्षा अनुसार 2–5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना EWS, SC, ST, OBC (गैर-क्रिमी) और PWD बच्चों के लिए है।

  • Apr 2, 2026, 05:30 IST

    MP RTE Lottery Result 2026 Live: MP RTE लॉटरी रिजल्ट कब आएगा?

    MP RTE Lottery Result 2026 Live: अभिभावक और छात्र अब जान सकते हैं कि MP RTE लॉटरी रिजल्ट 2026 आज 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News