RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Apr 2, 2026, 06:43 IST

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 02 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आरपीएसी सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी SI एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेकट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

RPSC SI Admit Card 2026
RPSC SI Admit Card 2026

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 02 अप्रैल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in पर आरपीएससई एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे RPSC की आधिकारिक पोर्टल से अपना RPSC SI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस SI Admit Card Download Link

उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट आरपीएससी SI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC SI Admit Card 2026 Link 

यहां क्लिक करें

Rajasthan Police SI Admit Card 2026-हाइलाइट्स

राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज़ है। बिना इसे परीक्षा केंद्र में लाए उम्मीदवार को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा के दिन केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास एडमिट कार्ड का प्रिंट और फोटो आईडी कार्ड मौजूद हो। राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी और हाइलाइट्स नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा का नाम

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2026

पद का नाम

सब इंस्पेक्टर (SI)

कुल रिक्त पद

1015

परीक्षा तिथि

5 और 6 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

2 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड का माध्यम

ऑनलाइन

सिटी स्लिप

29 मार्च 2026 (जारी)

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC SI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर/SSO ID और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। आरपीएससई SI हॉल टिकट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां नीचे देख सकते हैं।

  1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर RPSC SI एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना एप्लीकेशन नंबर/SSO ID और जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. सबमिट करें और एडमिट कार्ड देखें।

  5. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 06:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News