PSEB 5th Result 2026: 5वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें एक्सपेक्टेड डेट, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Apr 1, 2026, 18:50 IST

PSEB 5th Result 2026: पंजाब बोर्ड द्वारा 5वीं का रिजल्ट 2026 में अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किए जानें की उम्मीद है। छात्रों के पेरेंट्स और टीचर्स रिजल्ट को डाउनलोड और देखने के लिए ऑफिशियल पर विजिट करें।

PSEB 5th Result 2026 Soon Date
PSEB 5th Result 2026 Soon Date

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 5वीं के एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा करने की पूरी तैयारी कर ली है। पंजाब बोर्ड 5वीं के एग्जाम 6 मार्च से लेकर 12 मार्च तक के बीच आयेजित की गई थी। 

पंजाब बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। साथ ही, मार्क्स को पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है। इसी के साथ पिछले साल के रुझानों को देखते हुए 5वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद की जा रही है। छात्र इन अपडेट्स को जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करते रहें। साथ ही, पिछले साल रिजल्ट 30 मार्च 2025 को लागू किया गया था। 

नाम के अनुसार रिजल्ट कैसे देखें?

कई बार छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं रहता या एडमिट कार्ड कहीं खो जाता है। पंजाब बोर्ड छात्रों को 'Name Wise Result' देखने की सुविधा भी देता है। इसके लिए आप 'IndiaResults.com' जैसे पार्टनर पोर्टल्स या ऑफिशियल वेबसाइट के 'Result' सेक्शन में जाकर अपना नाम और पिता का नाम फिल करके रिजल्ट देख सकते हैं।

PSEB 5वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नाम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB)
कक्षा 5वीं 
एग्जाम की डेट  मार्च 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह में
रिजल्ट का मोड ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स 

पेरेंट्स और टीचर्स बच्चे का स्कोरकार्ड इन आसान स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  3. अब 'Primary Examination Result 2026' के लिंक का चयन करें।
  4. अपना रोल नंबर या नाम फिल करें।
  5. 'Find Results' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: MAH MBA CET 2026: 6 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम, जानें mahacet.org कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 18:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News