Optical Illusion की अपनी इस सीरिज में हम आपके लिए एक नई तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर एक गांव की है, जिसमें एक मुर्गी भी है, लेकिन कई लोग उस मुर्गी को ढूंढने में फेल हो गए हैं। जिन लोगों ने मुर्गी को खोजा है, उन्होंने बहुत ही अधिक समय लिया है। हालांकि, क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 10 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। आपका समय अब शुरू होता है।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में एक विदेशी गांव दिखाया गया है। इसमें कुछ अस्तबल बने हुए हैं, जिनमें घोड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे खेल रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे एक ट्रैक्टर पर मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, तस्वीर में अन्य पशु भी मौजूद हैं। इन पशुओं के बीच में ही एक मुर्गी भी मौजूद है, जिसे खोजने में लोग फेल हो रहे हैं।
नजर और दिमाग का अभ्यास
ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने के लिए बेहतर अभ्यास माना जाता है। क्योंकि, इसमें तस्वीर दिमाग को भ्रमित करती है, लेकिन बेहतर नजर और दिमाग पर नियंत्रण के साथ बिना भ्रमित हुए इल्यूजन से बाहर निकलकर सही जवाब दिया जा सकता है। आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं और उनके दिमाग का टेस्ट कर सकते हैं।
क्या आपने अब मुर्गी को ढूंढ लिया है?
अब तक 10 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब मुर्गी को ढूंढ लिया होगा। यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपी हुई है मुर्गी
क्या आपने अब मुर्गी को ढूंढ लिया है? यदि आप अब भी मुर्गी नहीं ढूंढ सके हैं, तो कोई बात नहीं, हम आपको इसकी लोकेशन बता देते हैं। तस्वीर में नीचे की तरफ मुर्गी देखने को मिलेगी। हमने आपकी सुविधा के लिए मुर्गी को लाल रंग के घेरे में रखा है। अब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर उन्हें चैलेंज दे सकते हैं।
पढ़ेंः तस्वीर में तितली ढूंढने में लोगों ने मान ली हार, तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में देंगे जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation