IPL Career of Suryakumar Yadav: आईपीएल में क्या है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, कैसा रहा करियर, यहां पढ़ें

Last Updated: Apr 1, 2026, 17:19 IST

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) का आगाज हो गया है। इस कड़ी में अलग-अलग टीमें मैच के मैदान में भीड़ रही हैं। इनमें मुंबई इंडियंस भी शामिल है, जिसमें युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी शामिल है। यादव ने अपने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2012 में की थी। 

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड
आईपीएल में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव भारतीय बल्लेबाजों में धुरंधर बल्लेबाजों के रूप में गिने जाते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी धुआंधार पारी का दम दिखाया है। साल 2012 से आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत करने वाले यादव ने मुंबई इंडियंस की तरफ से पहली पारी खेली थी।

बीच में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा और उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें दोबारा से बोली में खरीद लिया। 

सूर्यकुमार यादव के आईपीएल में कुल आंकड़ें

सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 215 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 6578 रन का स्कोर है। यादव अब तक 43 बार नॉटआउट रहे हैं और उनक औसत स्कोर 41.53 है। वहीं, यादव का स्ट्राइक रेट 154.64 है। उनके नाम 44 अर्धशतक, दो शतक, 664 चौके, 228 छक्के हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक आईपीएल में 80 कैच पकड़े हैं। 

IPL में सूर्यकुमार यादव का उच्च स्कोर

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का उच्च स्कोर 103 नाबाद रहा है। उन्होंने यह स्कोर 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में बनाया था  और इस वर्ष उनके कुल रन 605 रहे थे। इस वर्ष उनका स्ट्राइक रेट 181.14 रहा था।

टीम के सबसे मंहगे खिलाड़ियों में शामिल 

साल 2026 में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को 16 करोड़ 35 लाख रुपये में खरीदा है। इस राशि के साथ वह हार्दिक पाण्डया के बाद सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी बन गए हैं। 

2024 में आईपीएल करियर का दूसरा शतक

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक 2024 में जड़ा था। इस वर्ष वह 102 रन पर नाबाद रहे थे और उनके कुल रन 345 रिकॉर्ड किए गए थे। 

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रहा सफल सीजन

सूर्यकुमार यादव साल 2018 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। उन्होंने एक 'अनकैप्ड' (भारतीय टीम में शामिल न होने वाले) खिलाड़ी के रूप में 512 रन का स्कोर बनाया था। इस सीजन में यह किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड था।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 17:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News