MAH MBA CET 2026: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल जल्द ही महाराष्ट्र मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 का हॉल टिकट जारी करेगा। इसके इस सप्ताह प्रकाशित होने की उम्मीद है। एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड छात्र को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाना होगा ।
MBA एंट्रेंस टेस्ट इस साल 6 से 8 अप्रैल, 2026 तक महाराष्ट्र के कई सेंटर पर आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड एग्जाम से लगभग 3 से 4 दिन पहले यानी 2 अप्रैल, 2026 को या इस सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर का स्थान, जिला और तालुका सहित अपने डिटेल्स की समीक्षा कर लें। हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके माध्यम से छात्र एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।
बोर्ड ने एग्जाम सेंटर की जानकारी के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' पहले ही जारी कर दी है, ताकि छात्र अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
MAH MBA CET 2026: महत्वपूर्ण कार्यक्रम
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| हॉल टिकट रिलीज की डेट | 02 अप्रैल 2026 (संभावित) |
| प्रथम चरण की एग्जाम डेट | 06, 07 और 08 अप्रैल 2026 |
| द्वितीय चरण के एग्जाम (यदि लागू हो) | 09 मई 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | जून 2026 का प्रथम सप्ताह |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'MAH-MBA/MMS-CET 2026' के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब 'Download Admit Card' के ऑप्शन पर जाएं।
- अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड फिल करें।
- स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड करें।
- एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
परीक्षा का पैटर्न और मुख्य बातें
अगर आप इस एग्जाम में बैठने जा रहे हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें:
- कुल प्रश्न: एग्जाम में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
- समय: पेपर हल करने के लिए 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय दिया जाएगा।
- नेगेटिव मार्किंग: इस एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
- विषय: पेपर में लॉजिकल रीजनिंग, एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और वर्बल एबिलिटी से सवाल पूछे जाएंगे।
हॉल टिकट पर मौजूद जानकारी को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई इन जानकारियों का मिलान जरूर कर लें:
- आपका नाम और फोटो।
- एग्जाम की सही डेट और शिफ्ट।
- एग्जाम सेंटर का पूरा पता।
- रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
यहां भी पढ़े: CBSE 10th Board Exam 2026: साल में 2 बार होंगे बोर्ड एग्जाम, LOC को लेकर स्कूलों के लिए सख्त गाइडलाइंस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation