PSEB Class 5, 8 Result 2026: pseb.ac.in पर ऑनलाइन जल्द जारी होगा पंजाब बोर्ड का रिजल्ट, जानें कैसे करें डिजिटल मार्कशीट Download

Last Updated: Apr 2, 2026, 12:00 IST

PSEB 5th and 8th Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र नई अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करें।

PSEB Punjab Board 5th and 8th Result 2026
PSEB Punjab Board 5th and 8th Result 2026

PSEB Punjab Board 5th and 8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही 5वीं और 8वीं के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। 

PSEB ने इस साल 8वीं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। साथ ही, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से pseb.ac.in से अपने-अपने रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए विजिट कर सकते हैं।

PSEB Result 2026: मुख्य डिटेल्स और एक्सपेक्टेड डेट्स 

छात्र नीचे दी गई टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स को देख सकते हैं। यहां देखें पूरी जानकारी। 

इवेंट  कक्षा 5वीं  कक्षा 8वीं 
परीक्षा की तारीख 6 मार्च से 12 मार्च, 2026 17 फरवरी से 27 फरवरी, 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स  अप्रैल का प्रथम सप्ताह अप्रैल का प्रथम सप्ताह
रिजल्ट का टाइम  दोपहर 1:00 बजे (एक्सपेक्टेड) दोपहर 1:00 बजे (एक्सपेक्टेड)
ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in pseb.ac.in
पासिंग मार्क्स न्यूनतम 33% न्यूनतम 33%

अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? 

रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से जानते हैं कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड। 

  1. पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर 'Results' टैब पर जाएं और अपनी कक्षा (5th या 8th) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर या अपना नाम फिल करें।
  4. 'Find Results' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

पिछले साल का रिजल्ट क्या रहा? 

पंजाब की 8वीं का पिछले साल यानी 2025 का रिजल्ट काफी अच्छा 97.30% रहा था। 

SMS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट 

अगर ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो, तो आप अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • 8वीं के लिए: टाइप करें PB8 <रोल नंबर> और इसे 5676750 पर भेज दें।

  • 5वीं के लिए: टाइप करें PB5 <रोल नंबर> और इसे 5676750 पर भेज दें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News