IPL 2026 Points Table: कौन सी टीम टॉप और कौन बॉटम पर? यहाँ देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

Last Updated: Apr 2, 2026, 13:23 IST

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हो चुका है। 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शुरुआती मुकाबलों के बाद राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है, जिसने अपना पहला मैच जीतकर बढ़त बना ली है। आप यहां अपडेटेड पॉइंट्स टेबल देख सकते है।

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शुरुआती मुकाबलों के बाद राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है, जिसने अपना पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई। बाकी टीमें जैसे मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी रेस में हैं। सीजन लंबा है, इसलिए रैंकिंग लगातार बदलती रहेगी। आप यहां अपडेटेड पॉइंट्स टेबल देख सकते है। 

सीजन की धमाकेदार शुरुआत 

आईपीएल 2026 का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हो चुका है। 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं, जहां टॉप-4 में जगह बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य है। खास तौर पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।

IPL 2026 Points Table हाई लाइट्स 

पहले हफ्ते के 5 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है, जिसने शानदार जीत के साथ +4.171 का बेहतरीन नेट रन रेट हासिल किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी 2-2 अंक के साथ टॉप-5 में शामिल हैं, लेकिन उनकी रैंकिंग NRR के आधार पर तय हो रही है।

किन टीमों को मिली जीत, कौन पीछे 

RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की, जबकि MI ने KKR को हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स  को और PBKS ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को मात दी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स  को बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे उनका NRR सबसे खराब चल रहा है।

IPL Points Table 2026 अपडेटेड यहां देखें 

Indian Premier League Standings: क्रिकेट फैंस यहां अपडेटेड पॉइंट्स टेबल और सभी टीमों के NRR की पूरी टेबल विस्तार से देख सकते है, आगे आने वाले मैचों के साथ इन्हे अपडेट किया जाता रहेगा: 

रैंक

टीम

मैच

जीत

हार

अंक

नेट रन रेट

1

राजस्थान रॉयल्स

1

1

0

2

+4.171

2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

1

1

0

2

+2.907

3

दिल्ली कैपिटल्स

1

1

0

2

+1.397

4

मुंबई इंडियंस

1

1

0

2

+0.687

5

पंजाब किंग्स

1

1

0

2

+0.509

6

गुजरात टाइटन्स

1

0

1

0

-0.509

7

कोलकाता नाइट राइडर्स

1

0

1

0

-0.687

8

लखनऊ सुपर जायंट्स

1

0

1

0

-1.397

9

सनराइजर्स हैदराबाद

1

0

1

0

-2.907

10

चेन्नई सुपर किंग्स

1

0

1

0

-4.171

आगे का सीजन रहेगा बेहद अहम

बता दें कि यह आईपीएल सीजन लंबा होने वाला है, पूरे सीजन में 84 मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में शुरुआती बढ़त को बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। टॉप-2 में जगह बनाने की होड़ तेज होगी, वहीं निचले पायदान की टीमें वापसी के लिए दबाव में रहेंगी। आने वाले मुकाबले, जैसे MI, SRH, CSK और PBKS जैसी मजबूत टीमें पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। 

हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी, सभी भारतीय, देखें नाम और टीम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 13:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News