UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: 115 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, योग्यता और लास्ट डेट जानें

Last Updated: Apr 2, 2026, 14:33 IST

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 के कुल 115 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026 Apply Online
UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026 Apply Online

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार, विधि सहायक, प्रयोगशाला सहायक सहित पद शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल हुए हैं और आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं। वे यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन 

यूपीएसएसएससी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 का नोटिस 11 मार्च को जारी किया गया था। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रही है। जिसकी अंतिम तिथि 22 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंड सहित डिटेल्स जरूर देख लें। 

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

भर्ती 

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन 

02/2026

पदों की संख्या 

115

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

11 मार्च, 2026 

आवेदन करने की तिथि 

2 से 22 अप्रैल 2026 

आयु सीमा 

21 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता 

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निकाले गए विभिन्न पदों के लिए विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस भर्ती में विशेष चयन के तहत आठ कनिष्ठ अभियंता पद और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिविल अभियांत्रिकी, रासायनिक अभियांत्रिकी या पर्यावरण अभियांत्रिकी में डिप्लोमा धारकों के लिए 29 कनिष्ठ अभियंता पद भी शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में पीईटी-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। 

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: आवेदन शुल्क 

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के साथ - साथ एप्लीकेशन फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अन्य डिटेल नीचे टेबल दी गई है:

कैटेगरी 

        आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी, EWS

25 रुपये/-

एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी

25 रुपये/-

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026: आवेदन लिंक       

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन यूपीएसएसएससी यूपी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया है। 

यूपीएसएसएससी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 14:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News