CBSE Class 9, 10 New Curriculum: आज दोपहर 3 बजे होगा बड़ा बदलाव, रटने की जगह अब 'स्किल्स' पर कराया जाएगा फोकस

Last Updated: Apr 2, 2026, 14:37 IST

शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए CBSE का सिलेब्स 2 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। CBSE का यह सिलेब्स और अध्ययन योजना 2031 तक लागू रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।

CBSE Class 9, 10 New Curriculum
CBSE Class 9, 10 New Curriculum

CBSE Syllabus 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज, 2 अप्रैल को कक्षा 9 और 10 के लिए CBSE बोर्ड का माध्यमिक सिलेब्स भाग जारी करेगा। सूचना के अनुसार, कक्षा 9 और 10 का सिलेब्स बोर्ड द्वारा दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। आगामी शैक्षणिक साल में कक्षा 9 और 10 में एडमिशन लेने वाले छात्र बोर्ड के ऑफिशियल मीडिया चैनल पर सिलेब्स जारी होते ही उसे यहां देख सकते हैं। बोर्ड आज दोपहर 3 बजे 9वीं और 10वीं के लिए नया 'स्कीम ऑफ स्टडीज' और नया सिलेब्स  जारी करने जा रहा है। 

वेबिनार और लॉन्च का समय 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

दिनांक

2 अप्रैल, 2026

टाइम

दोपहर 3:00 बजे

स्थान

CBSE मुख्यालय, नई दिल्ली (लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध)

कहाँ देखें?

CBSE के ऑफिशियल YouTube चैनल पर

आधिकारिक वेबसाइट

cbseacademic.nic.in

CBSE ने माध्यमिक सिलेब्स भाग 2 (कक्षा 11-12) जारी कर दिया है। इस सिलेब्स में भाषाएं (समूह-L), वैकल्पिक विषय (समूह-A) और आंतरिक मूल्यांकन के सब्जेक्ट शामिल हैं। आगामी शैक्षणिक साल 2026-27 में कक्षा 11 और 12 में एडमिशन लेने वाले छात्र संपूर्ण सिलेब्स और अध्ययन योजना देखने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। कक्षा 11 और 12 के लिए सीबीएसई का सिलेब्स आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है। छात्र नीचे दिए गए भाग 2 के सिलेब्स में भाषाएं, वैकल्पिक विषय और आंतरिक मूल्यांकन के विषय भी देख सकते हैं।

CBSE माध्यमिक पाठ्यक्रम भाग 2:  भाषाएँ - (समूह-एल)

CBSE माध्यमिक पाठ्यक्रम भाग 2:  अकादमिक ऐच्छिक विषय - (समूह-ए)

CBSE माध्यमिक पाठ्यक्रम भाग 2:  आंतरिक मूल्यांकन के विषय

नए सिलेबस की प्रमुख विशेषताएं 

इस बार का 'स्कीम ऑफ स्टडीज' केवल सब्जेक्ट्स को बदलने के बारे में नहीं है, बल्कि यह सीखने के तरीके को बदल रहा है। 

  • NCF-2023 का पालन: कक्षा 9वीं में अब नए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क के तहत पढ़ाई शुरू होगी।
  • योग्यता-आधारित शिक्षा: अब एग्जाम में याद करने के बजाय इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि छात्र ने सब्जेक्ट को कितना समझा है।
  • लचीलापन: छात्रों को सब्जेक्ट के चुनाव में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।
  • कौशल विकास: कोडिंग, AI, और अन्य आधुनिक सब्जेक्ट को पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया जाएगा।
  • अनुभवात्मक शिक्षा: लैब वर्क, प्रोजेक्ट्स और फील्ड वर्क के माध्यम से सीखने पर जोर।

क्या बदलाव होने की संभावना है?

कक्षा 9 और 10 के लिए प्रस्तावित बदलावों की लिस्ट नीचे दी गई है। 

बदलाव का क्षेत्र क्या नया होगा?
सब्जेक्ट की संख्या अनिवार्य सब्जेक्ट के साथ-साथ वोकेशनल सब्जेक्ट का बेहतर समावेश।
क्रेडिट सिस्टम छात्रों को उनके प्रदर्शन और गतिविधियों के आधार पर 'क्रेडिट्स' मिल सकते हैं।
क्वश्न पेपर 50% से अधिक क्वश्न पेपर वास्तविक जीवन की समस्याओं पर आधारित होंगे।
पाठ्यपुस्तकें NCERT द्वारा विकसित 2026 एडिशन की नई किताबों का उपयोग।

स्कूल और अभिभावकों के लिए निर्देश

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी लागू होने चाहिए:

  1. टीचर ट्रेनिंग: बोर्ड शिक्षकों के लिए विशेष वेबिनार आयोजित कर रहा है ताकि वे नए तरीके से पढ़ा सकें।
  2. PTM का आयोजन: स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे Parent-Teacher Meetings बुलाकर अभिभावकों को इस नए बदलाव के बारे में विस्तार से बताएं।
  3. वेबसाइट से डाउनलोड: छात्र और शिक्षक आज शाम से ही CBSE Academic Portal से 'Curriculum 2026-27' सेक्शन में जाकर नया सिलेबस देख सकेंगे।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 14:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News