FASTag Annual Pass 2026: दो कारों के लिए एक एनुअल पास का कर सकते है यूज क्या? ये रहा जवाब

Last Updated: Apr 2, 2026, 15:45 IST

FASTag Annual Pass 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के FASTag Annual Pass को एक से अधिक वाहनों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आप इसके लिए, Rajmarg Yatra ऐप या पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) के FASTag Annual Pass की कीमतों में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और यह 1 अप्रैल 2026 से लागू भी कर दिया गया है. साथ ही यह भी बता दें कि प्राधिकरण के FASTag Annual Pass को एक से अधिक वाहनों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह पास केवल एक रजिस्टर्ड वाहन के FASTag से लिंक होता है। आप इसके लिए, Rajmarg Yatra ऐप या पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह सुविधा समय और पैसे दोनों बचाती है, खासकर नियमित हाईवे यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है। 

क्या है FASTag Annual Pass और कैसे करता है काम 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) द्वारा शुरू किया गया FASTag Annual Pass एक प्रीपेड सुविधा है, जिससे टोल भुगतान आसान हो जाता है। इसमें तय सालाना शुल्क देकर सीमित या अनलिमिटेड ट्रिप का लाभ मिलता है, जिससे बार-बार भुगतान और लंबी लाइनों से राहत मिलती है।

किन वाहनों के लिए है यह सुविधा उपलब्ध

यह पास सभी वाहनों के लिए नहीं है। केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) कार, जीप और वैन ही इसके लिए पात्र हैं। वाहन की जानकारी VAHAN Database के जरिए सत्यापित की जाती है। किसी भी कमर्शियल वाहन के लिए यह सुविधा लागू नहीं है।

कौन से वाहनों के लिए हो सकता है जारी 

वाहन के पास एक्टिव FASTag होना जरूरी है, जो रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका रूट Rajmarg Yatra ऐप या NHAI वेबसाइट पर शामिल टोल प्लाजा में आता हो।

FASTag Annual Pass का कितना है चार्ज

इस पास की कीमत ₹3,075 (अप्रैल 2026) है, जो 1 साल या 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहता है। इसके बाद सामान्य FASTag शुल्क लागू हो जाता है। भुगतान UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

FASTag Annual Pass आवेदन की क्या है प्रक्रिया

आप Rajmarg Yatra ऐप या FASTag पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक्टिवेशन 2 घंटे के भीतर हो जाता है। यह पास न तो ट्रांसफरेबल है और न ही अनिवार्य, यूजर्स चाहें तो सामान्य FASTag से भी टोल पेमेंट जारी रख सकते हैं।

FASTag Annual Pass से जुड़े तीन जरुरी सवाल

क्या मैं FASTag Annual Pass को दूसरे वाहन में ट्रांसफर कर सकता हूँ?

नहीं। यह पास ट्रांसफरेबल नहीं है और केवल उसी वाहन के FASTag से जुड़ा होता है, जिस पर इसे जारी किया गया है।

क्या Annual Pass लेना अनिवार्य है?

नहीं। यह पूरी तरह वैकल्पिक है। उपयोगकर्ता बिना Annual Pass के भी सामान्य FASTag के जरिए टोल भुगतान जारी रख सकते हैं।

क्या यह सभी वाहनों के लिए उपलब्ध है?

नहीं। यह सुविधा केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) कार, जीप और वैन के लिए ही उपलब्ध है, जिसे VAHAN Database द्वारा सत्यापित किया जाता है। कमर्शियल उपयोग होने पर पास डीएक्टिवेट किया जा सकता है। 

New Income Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल गए इनकम टैक्स से जुड़े ये नियम, यहां देखें 7 बड़े बदलाव

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 15:45 IST

Get here current GK and GK quiz questions in English and Hindi for India, World, Sports and Competitive exam preparation. Download the Jagran Josh Current Affairs App.

Trending

Latest Education News