भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) के FASTag Annual Pass की कीमतों में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और यह 1 अप्रैल 2026 से लागू भी कर दिया गया है. साथ ही यह भी बता दें कि प्राधिकरण के FASTag Annual Pass को एक से अधिक वाहनों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह पास केवल एक रजिस्टर्ड वाहन के FASTag से लिंक होता है। यह सुविधा समय और पैसे दोनों बचाती है, खासकर नियमित हाईवे यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है। आप इसके लिए Rajmarg Yatra ऐप या पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
क्या है FASTag Annual Pass और कैसे करता है काम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) द्वारा शुरू किया गया FASTag Annual Pass एक प्रीपेड सुविधा है, जिससे टोल भुगतान आसान हो जाता है। इसमें तय सालाना शुल्क देकर सीमित या अनलिमिटेड ट्रिप का लाभ मिलता है, जिससे बार-बार भुगतान और लंबी लाइनों से राहत मिलती है।
किन वाहनों के लिए है यह सुविधा उपलब्ध
यह पास सभी वाहनों के लिए नहीं है। केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) कार, जीप और वैन ही इसके लिए पात्र हैं। वाहन की जानकारी VAHAN Database के जरिए सत्यापित की जाती है। किसी भी कमर्शियल वाहन के लिए यह सुविधा लागू नहीं है।
कौन से वाहनों के लिए हो सकता है जारी
वाहन के पास एक्टिव FASTag होना जरूरी है, जो रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका रूट Rajmarg Yatra ऐप या NHAI वेबसाइट पर शामिल टोल प्लाजा में आता हो।
FASTag Annual Pass का कितना है चार्ज
इस पास की कीमत ₹3,075 (अप्रैल 2026) है, जो 1 साल या 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहता है। इसके बाद सामान्य FASTag चार्ज लागू हो जाता है और पेमेंट UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
FASTag Annual Pass आवेदन की क्या है प्रक्रिया
आप Rajmarg Yatra ऐप या FASTag पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक्टिवेशन 2 घंटे के भीतर हो जाता है। यह पास न तो ट्रांसफरेबल है और न ही अनिवार्य, यूजर्स चाहें तो सामान्य FASTag से भी टोल पेमेंट जारी रख सकते हैं।
FASTag Annual Pass से जुड़े तीन जरुरी सवाल
क्या मैं FASTag Annual Pass को दूसरे वाहन में ट्रांसफर कर सकता हूँ?
नहीं। यह पास ट्रांसफरेबल नहीं है और केवल उसी वाहन के FASTag से जुड़ा होता है, जिस पर इसे जारी किया गया है।
क्या Annual Pass लेना अनिवार्य है?
नहीं। यह पूरी तरह वैकल्पिक है। उपयोगकर्ता बिना Annual Pass के भी सामान्य FASTag के जरिए टोल भुगतान जारी रख सकते हैं।
क्या यह सभी वाहनों के लिए उपलब्ध है?
नहीं। यह सुविधा केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) कार, जीप और वैन के लिए ही उपलब्ध है, जिसे VAHAN Database द्वारा सत्यापित किया जाता है। कमर्शियल उपयोग होने पर पास डीएक्टिवेट किया जा सकता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation