SSC GD Exam City Slip 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 19 अप्रैल को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार जो 27 अप्रैल से शुरू होने वाली कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उनकी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन के माध्यम से यह जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admission Certificate) परीक्षा तिथि से लगभग 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

SSC GD Constable Exam City Slip 2026 Download Link [Active]
एसएससी जीडी कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवार ने एसएससी जीडी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब अपने परीक्षा का शहर, शिफ्ट का समय और निर्धारित परीक्षा तिथि देख सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल सिटी स्लिप तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है।
| SSC GD Constable City Slip 2026 Login Link |
SSC GD Exam City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से जीडी कांस्टेबल परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्टेप 1: आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-www.ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर Login पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4: जहां अपना यूजरनेम (रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद आपकी परीक्षा तिथि और एग्जाम सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।