SSC CGL Eligibility Criteria 2026: नए बदलाव और चयन प्रक्रिया

Last Updated: May 26, 2026, 12:18 IST

SSC CGL Eligibility Criteria 2026: एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के लिए नए बदलावों के साथ इस लेख में जानिए चयन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित जरूरी डिटेल्स।

SSC CGL Eligibility Criteria 2026
SSC CGL Eligibility Criteria 2026

SSC CGL Eligibility Criteria 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 मई को एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल की ओर से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार इस साल लगभग 12,256 संभावित रिक्तियों का उल्लेख किया गया है। जो कि एसएससी सीजीएल 2025 की तुलना में 2,326 रिक्तियों की कमी को दर्शाता है।

सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (AAO) को लेवल 8 के तहत 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये और सहायक लेखा अधिकारी को लेवल के 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये का वेतन दिया जाएगा।  

पिछले साल के भर्ती नोटिफिकेशन से पता चलता है कि इस साल एसएससी एएओ के चयन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार,  AI, CS, IT, DS जोड़े गए हैं। अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को जानने के लिए उम्मीदवार आगे लेख देख सकते हैं। 

SSC CGL 2026 Notification Age Relaxation: आयु सीमा में छूट 

इस साल 18 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र बने रहेंगे।  एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के तहत छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ये जरूर जान लें कि वे संबंधित पदों के लिए योग्य हैं या नहीं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

वर्ग

आयु में छूट 

एससी/एसटी

5 साल

अन्य पिछड़ा वर्ग

3 वर्ष

PwBD (अनारक्षित)

10 वर्ष

पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी)

13 साल

पीडब्ल्यूबीडी (एससी / एसटी)

15 साल

पूर्व सैनिक (ईएसएम)

वास्तविक आयु से सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष

ऑपरेशन में विकलांग हुए रक्षा कर्मी

3 वर्ष (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 8 वर्ष)

केंद्र सरकार के नागरिक कर्मचारी (समूह 'सी' पद)

40 वर्ष की आयु तक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 45 वर्ष तक)

विधवा/तलाकशुदा महिलाएं (समूह 'सी' पद)

35 वर्ष की आयु तक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 40 वर्ष तक)

SSC CGL Number Of Attempts: एसएससी सीजीएल के लिए कितनी बार आवेदन कर सकते हैं ?

SSC CGL Recruitment 2026 के लिए प्रयासों की कोई निश्चित संख्या तय नहीं है। यह उम्मीदवार की आयु और पद पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, यदि केंद्रीय उत्पाद शुल्क में निरीक्षक का पद 21 वर्ष की आयु से शुरू होकर 30 वर्ष की आयु तक है, तो वे 9 बार प्रयास कर सकते हैं।

SSC CGL 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता 

किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन कर सकता है। इसी के साथ जो उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन के Last Year में हैं, वे भी एसएससी सीजीएल 2026 के लिए आवेदन के पात्र हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

पदों की संख्या 

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर  (JSO)

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, 12वीं में Maths में कम से कम 60% मार्क्स  हों, या किसी भी Subject में ग्रेजुएशन की डिग्री जिसमें सांख्यिकी एक विषय के रूप में शामिल हो।

स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर Grade II

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सांख्यिकी विषय सहित किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। उम्मीदवार ने डिग्री स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय भागों में या तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के सभी छह सेमेस्टर में सांख्यिकी का अध्ययन किया होना चाहिए, न कि केवल एक विषय में।

NHRC 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अनुसंधान संस्थान में कम से कम एक वर्ष का अनुसंधान अनुभव।

अन्य सभी पोस्ट

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।

SSC CGL Selection Process: चयन प्रक्रिया 

एसएससी सीजीएल के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से पूरा किया जाता है। 

  1. टियर 1 प्रीलिम्स एग्जाम

  2. टियर 2 मेन्स एग्जाम

  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

  4. फाइनल सिलेक्शन

ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 26, 2026, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News