JEECUP Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड कहां और कैसे डाउनलोड करें?
JEECUP Admit Card 2026, UP Polytechnic Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाएगा। जीकप एग्जाम 2 से 9 जून 2026 तक किया जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक हॉल टिकट 2026 लिंक, डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स सहित अन्य डिटेल्स नीचे लेख से प्राप्त करें।
JEECUP Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEECUP 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़! संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जल्द ही UP पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। एक बार रिलीज होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Polytechnic Admit Card 2026 Link
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा JEECUP 2026 एडमिट कार्ड लिंक आज 25 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
| UP Polytechnic Exam Admit Card 2026 Link |
Jeecup Ka Admit Card Kab Aayega 2026?
JEECUP 2026 का एडमिट कार्ड आज 25 मई 2026 को जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
JEECUP 2026 का नया शेड्यूल
Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh ने JEECUP 2026 परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब UPJEE पॉलिटेक्निक 2026 परीक्षा 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 15 मई से 22 मई तक होने वाली थी।
JEECUP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई थी। अब नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 कर दी गई है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
UP Polytechnic Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की सहायता से UP पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट पर होम पेज पर CANDIDATE ACTIVITY BOARD में Download Admit Card of UPJEE 2026 (Only for Group A Candidates) लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर लॉगिन पेज में एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
-
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
-
JEECUP 2026 एडमिट कार्ड
-
सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी प्रूफ
-
पासपोर्ट साइज हाल की फोटो
-
पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन
उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.