UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर, ये रहे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Last Updated: May 25, 2026, 11:25 IST

UP TGT Admit Card 2026: यूपीईएसएससी जल्द अपनी ऑफशियल वेबसाइट पर टीजीटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 03 जून और 04 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP TGT Admit Card 2026
UP TGT Admit Card 2026

UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर दिनांक 30 मई 2026 को टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT) की भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा से कुल 3,539 टीजीटी के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसकी परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत 03 जून और 04 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP TGT Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

यूपी टीजीटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा 

UP TGT Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीईएसएससी जल्द अपनी ऑफशियल वेबसाइट पर टीजीटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एडमिट कार्ड दिनांक 30 मई 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीचे बनी टेबल को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह जी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

पद का नाम 

टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT) 

रिक्त पदों की संख्या 

3,539 

परीक्षा की तिथि 

03 जून और 04 जून 2026  

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upessc.up.gov.in 

UP TGT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

  • UP TGT Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

UP TGT Admit Card 2026 में क्या -क्या जानकारी निहित होती है? 

यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर 

  • परीक्षा की तिथि और शिफ्ट टाइमिंग 

  • परीक्षा केंद्र का स्थान 

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निेर्देश 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर 

यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड जरूर साथ ले जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट में निहित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर और अध्ययन सामग्री न ले जाएं। 

ये भी पढ़ें: UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर रिव्यू, GS और CSAT का पूरा विश्लेषण यहां देखें

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News