JEE Advanced Answer Key 2026 (OUT): IIT रुड़की ने जारी की आंसर-की, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉस शीट, जानें कब बंद होगी Objection Window
JEE Advanced 2026 की फाइनल आंसर-की ऑनलाइन जारी कर दी गई है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र यहां से पाएं इन के डायरेक्ट लिंक। साथ जानें कब से कब तक जारी होगी ऑब्जेक्शन विंडो।
देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले JEE Advanced 2026 एग्जाम में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस साल एग्जाम आयोजित करने वाले संस्थान यानी IIT रुड़की (Roorkee ) ने ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।
जिन छात्रों ने 17 मई 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम में भाग लिया था, तो वह कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी शुरू कर दी गई है।
JEE Advanced 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स
सभी छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई सभी इंपोर्टेंट डेट्स को देख सकते हैं।
| इवेंट | डेट और टाइम |
| जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2026 | 17 मई 2026 |
| कैंडिडेट रिस्पॉन्स-शीट | 21 मई 2026 (शाम 5:00 बजे) |
| प्रोविजनल आंसर-की | 25 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे) |
| चैलेंज/ऑब्जेक्शन विंडो | 25 मई से 26 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| फाइनल आंसर-की और रिजल्ट | 01 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे) |
| JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | 02 जून 2026 |
जेईई एडवांस्ड 2026 फाइनल आंसर-की कुंजी - पेपर 1 , पेपर 2
JEE Advanced आंसर-की चैलेंज विंडो - यहां क्लिक करें
छात्र कैंडिडेट पोर्टल से आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
IIT रुड़की द्वारा जारी ऑफिशियल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर "JEE Advanced 2026 Provisional Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।
ऑब्जेक्शन विंडो पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?
IIT रुड़की द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी आंसर पर कोई ऑब्जेक्शन है या वह गलत लगता है, तो आप उस पर ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो पर ऑब्जेक्शन फिल करने की पूरी प्रक्रिया यहां से जानें।
- टाइम लिमिट: ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो 25 मई सुबह 10:00 बजे से 26 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक ही खुली रहेगी।
- चैलेंज फीस: प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए छात्रों को ₹500 प्रति प्रश्न की फीस ऑनलाइन मोड से भुगतान करनी होगी। यदि आपका ऑब्जेक्शन सही हुआ, तो यह फीस वापस कर दिया जाएगा।
- सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स: किसी भी प्रश्न को चैलेंज करने के लिए आपको उसके साथ एक ठोस प्रमाण वाले डॉक्यूमेंट के रूप में अपलोड करना होगा।
इसके बाद आगे क्या?
ऑब्जेक्शन विंडो के बाद आईआईटी रुड़की 1 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे जेईई एडवांस्ड 2026 का फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी करेगी। इसके तुरंत बाद यानी 2 जून 2026 से JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इससे छात्रों को उनकी रैंक के आधार पर देश के 23 IITs में सीटें अलॉट की जाएंगी।
यहां भी पढ़े: Navodaya Result 2026 Class 6 Phase 2 जारी, यहां से डाउनलोड करें JNVST मेरिट लिस्ट PDF
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.