Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा, जानें बड़ी अपडेट

Last Updated: Apr 10, 2026, 15:55 IST

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी करने की सूचना दी है। छात्र अपने रोल नंबर और नाम के जरिए रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। 

Uttarakhand Board Result 2026
Uttarakhand Board Result 2026

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी करने की सूचना दी है। परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच में किया गया था। छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.inपर जाना होगा। 

पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड द्वारा अप्रैल 2026 में परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। पिछले शैक्षणिक वर्ष, 2025 में, UBSE बोर्ड के रिजल्ट 19 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए गए थे।

Uttarakhand Board Result 2026: परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 को किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। 

Uttarakhand Board Result 2026: हाइलाइट्स 

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला। उत्तराखंड बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र स्थापित किए थे। बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:

बोर्ड का नाम 

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)

शैक्षणिक वर्ष 

2025-26

कक्षा 10वीं एग्जाम डेट 

23 फरवरी से 20 मार्च, 2026

कक्षा 12वीं एग्जाम डेट

21 फरवरी से 20 मार्च, 2026

रिजल्ट 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ubse.uk.gov.in

Uttarakhand Board Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 12:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News