MP Board Admission 2026-27: एमपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के लिए 15 मई से नामांकन प्रक्रिया की शुरू, फॉर्म फिल करने की लास्ट डेट क्या है?

Last Updated: Apr 10, 2026, 16:14 IST

MP बोर्ड द्वारा 9वीं और 11वीं की नामांकन प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जा रही है। साथ ही, प्रक्रिया की लास्ट डेट 30 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्र यहां से जानें फीस और निर्देशों के बारे में।

MP Board Admission 2026-27 class 9 and 11 Enrollments Begin from 15 may 2026
MP Board Admission 2026-27 class 9 and 11 Enrollments Begin from 15 may 2026

MP Board 9th-11th Admission 2026-27: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए 9वीं और 11वीं के एनरोलमेंट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस साल बोर्ड ने न केवल नामांकन की डेट्स का एलान किया है, बल्कि फीस संरचना में भी कुछ बदलाव किए हैं।

बोर्ड ने नामांकन प्रक्रिया को 15 मई से ऑनलाइन मोड से शुरू करने का आदेश दिया गया है। साथ ही, इस प्रक्रिया की आखिरी डेट 30 सितंबर को निर्धारित की गई है। यदि कोई छात्र निर्धारित किए गए टाइम में फिस नही जमा करवाते है, तो उन्हें विलंब फिस देनी होगी। छात्र पूरी जानकारी जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें। 

MP Board नामांकन 2026: मुख्य डेट्स 

एमपी बोर्ड ने नामांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए एक सख्त शेड्यूल जारी किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रएशन पूरा कर लें।

इवेंट 

महत्वपूर्ण डेट्स 

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की डेट 

15 मई 2026

बिना लेट फीस के लास्ट डेट 

30 सितंबर 2026

लेट फीस के साथ नामांकन 

31 दिसंबर 2026 तक

विशेष लेट फीस के साथ आखिरी अवसर

30 जनवरी 2027 तक

फीस की पूरी डिटेल्स 

सेशन 2026-27 के लिए बोर्ड ने नामांकन फिस में कुछ वृद्धि की है। अब छात्रों को पहले के मुकाबले अधिक फिस देनी होगी।

  • नियमित नामांकन फीस (कक्षा 9वीं): ₹500
  • अन्य बोर्ड से आए छात्रों के लिए एलिजिबिलिटी कैटेरिया: ₹1200 
  • लेट फीस  (Late Fee): समय सीमा समाप्त होने के बाद ₹100 से लेकर ₹1000 तक का अतिरिक्त जुर्माना लग सकता है।

जरूरी दस्तावेज और नए नियम

इस बार MP बोर्ड ने नामांकन प्रक्रिया में APAAR ID को अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नामांकन के लिए आवश्यक चीजें:

  1. APAAR ID / आधार कार्ड: छात्र की पहचान के लिए अनिवार्य।
  2. पिछली कक्षा की मार्कशीट: कक्षा 8वीं (9वीं में प्रवेश के लिए) या 10वीं (11वीं में प्रवेश के लिए) की मार्कशीट।
  3. समग्र आईडी: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए अनिवार्य।
  4. टीसी: स्कूल बदलने की स्थिति में ओरिजिनल टीसी।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर: ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने हेतु।

नामांकन कैसे करें? 

छात्र नामांकन की पूरी प्रक्रिया को करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mponline.gov.in पर लॉग इन करें।

2. "Enrollment Form 2026-27" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी APAAR ID, व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक डिटेल्स को सावधानीपूर्वक भरें।

4. फोटो और मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

5. पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से फिस जमा करें और रसीद प्रिंट कर लें।

यहां भी पढ़े: JEE Mains 2026 Provisional Answer Key: एनटीए सेशन 2 की फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कल हो सकती है जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 16:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News