Indian Army Agniveer Result 2026: आखिर कब आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट
Indian Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर की सामान्य प्रवेश परीक्षा दिनांक 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
Indian Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा (CCE) की सीबीटी एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Indian Army Agniveer Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
पिछले कई वर्षों के ट्रेंड्स की बात करें, तो इंडियन आर्मी की कंप्यूटर लिखित परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा होने के 15-20 बाद जारी किया गया था, जिसे देखते हुए इस बात की संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट 30 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने के साथ ही नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| इंडियन आर्मी अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा (CCE) रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक | जल्द जारी |
Indian Army Agniveer Result 2026 - हाइलाइट्स
इंडियन आर्मी अग्निवीर कंप्यूटर लिखित परीक्षा (CBT) 01 जून से 15 जून 2026 के बीच जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन सहित अन्य पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए कुल 25,000 रिक्त पदों को भरा जाना है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इंडियन आर्मी |
| पद का नाम | अग्निवीर |
| रिक्त पदों की संख्या | 25,000 |
| परीक्षा का नाम | सामान्य प्रवेश परीक्षा (CCE) |
| परीक्षा की तिथि | 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
Indian Army Agniveer Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इंडियन आर्मी अग्निवीर पदों की भर्ती के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा, जिसका आयोजन 01 जून से 15 जून 2026 के बीच किया गया था। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। तीसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट, चौथे चरण में फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट और पांचवें व अंतिम चरण में अडप्लेटी टेस्ट लिया जाता है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके इंडियन आर्मी अग्निवीर कंप्यूटर लिखित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन को सलेक्ट करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिजल्ट में निहित जानकारी को चेक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें।
Indian Army Agniveer Result 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
इंडियन आर्मी अग्निवीर की सामान्य प्रवेश परीक्षा (CCE) के रिजल्ट की PDF में आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
एआरओ/आरओ/ज़ेडआरओ का नाम
-
अग्निवीर की कैटेगरी
-
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर
-
भर्ती का वर्ष
ये भी पढ़ें: UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी 60000 से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.