CBSE Class 10 Phase 2 Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरे एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर से भी पाएं मार्कशीट

Last Updated: Jun 30, 2026, 17:06 IST

CBSE Class 10 Phase 2 का रिजल्ट बोर्ड द्वारा कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर की सहायता से भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र यहां देखें। 

CBSE Class 10 Phase 2 Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरे एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर से भी पाएं मार्कशीट
CBSE Class 10 Phase 2 Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरे एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर से भी पाएं मार्कशीट

second board exam 2026 class 10 result date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) द्वारा इस साल आयोजित किए गए 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम (Phase 2 Exam) के रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। एग्जाम चक्र को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से बोर्ड इस रिजल्ट को किसी भी समय लाइव कर सकता है।

इस एग्जाम में भाग लेने वाले 6.68 लाख से अधिक छात्र अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं, जिन भी छात्रों ने अपने मार्क्स में सुधार करने और कंपार्टमेंट के एग्जाम में शामिल हुए थे, वे छात्र जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर लाइव होने के बाद अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

CBSE 10th Result 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और हाइलाइट्स 

CBSE ने पहली बार छात्रों को एक ही शैक्षणिक साल में मार्क्स सुधारने या कंपार्टमेंट को भी पास करने के लिए दूसरे बोर्ड एग्जाम को जारी करके एक शानदार मौका दिया है। छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

बोर्ड का नाम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

पहले फेज (Phase 1) का रिजल्ट

15 अप्रैल 2026

दूसरे फेज (Phase 2) की एग्जाम डेट्स

15 मई से 21 मई 2026

दूसरे फेज में शामिल कुल छात्र

6.68 लाख से अधिक छात्र

एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट

जून के लास्ट या जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी

ऑफिशियल वेबसाइट्स

cbse.gov.in | cbseresults.nic.in | results.cbse.nic.in 

डिजिटल पार्टनर प्लेटफॉर्म

DigiLocker (डिजिलॉकर) और UMANG App

CBSE 10th Phase 2 Result ऑनलाइन चेक करने का तरीका

सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026 - Phase II / Secondary Exam’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, नए लॉगिन विंडो में एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आइडी को सही-सही फिल करें। 

4. फिर, फॉर्म को सबमिट करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।

5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर का भी उपयोग करें। साथ ही, बोर्ड डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट

को छात्रों के लिए डिजिलॉकर पर भी अपलोड करता है। स्कोरकार्ड को डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को अपनाएं। 

  1. डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें। 
  2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/आधार नंबर और स्कूल से मिलने वाले 6-नंबर के सुरक्षा पिन की मदद से लॉगिन करें।
  3. 'Education' सेक्शन में जाकर 'CBSE' को चुनें।
  4. फिर, ‘Class X Marksheet 2026’ पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर डालें। 
  5. उसके बाद डॉक्यूमेट्स को डिजिटल रूप से सुरक्षित सेव कर लें।

छात्रों के लिए Trending जानकारियां 

इस बार के दूसरे बोर्ड एग्जाम और रिजल्ट के मूल्यांकन को लेकर छात्रों के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं, जो छात्रों को राहत देने वाले हैं:

1. 'बेस्ट ऑफ टू' पॉलिसी: 

जो छात्र अपने मार्क्स में इंप्रुवमेंट करने के लिए इन एग्जाम में शामिल हुए थे, उनके लिए बोर्ड दोनों एग्जाम में से ज्यादा नंबर वाली आंसर-शीट का उपयोग करेंगे। बोर्ड उसे ही फाइनल मार्कशीट में शामिल करेगा। 

2. कंबाइंड पासिंग सर्टिफिकेट:

CBSE इस बार छात्रों को अलग-अलग दो मार्कशीट के बजाय एक कंबाइंड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी करके देगी। अभी बोर्ड ऐसी योजना बना रहा है, जिससे कक्षा 11वीं में एडमिशन लेते समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न आए।

3. नो नेगेटिव मार्किंग: 

इन एग्जाम में भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं गई थी, जिससे छात्रों के पास खुलकर सभी सवालों के जवाब देने का अवसर था। थ्योरी में कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्र पास माने जाएंगे।

CBSE 2nd Board 10th Exam में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: ATMA July 2026 Application Form कैसे भरें? आज शाम 5 बजे तक डायरेक्ट लिंक एक्टिव

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 17:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News