HTET Admit Card Date 2026 Out: हरियाणा टीईटी परीक्षा 4 जुलाई से, एडमिट कार्ड कल होगा जारी
HTET Admit Card Date 2026: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार एडमिट कार्ड 1 जुलाई से डाउनलोड कर पाएंगे।
HTET Admit Card 2026 Date: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी HTET एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी करेगा। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। योग्य उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कल से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना BSEH ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए दी है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर, आईडी नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
HTET Admit Card 2026 Release Date: नोटिस
हरियाणा पात्रता परीक्षा 4 जुलाई (शनिवार) और 5 जुलाई (रविवार), 2026 से शुरू होने जा रहे हैं। ऑफिशियल नोटिस में एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि के साथ एग्जाम गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम नोटिस यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| हरियाणा TET एग्जाम नोटिस 2026 |
Haryana TET Exam Day Guideline 2026: गाइडलाइन
उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए निम्नलिखित दिशा-निर्देशों को ध्यान से अवश्य पढ़ें।
-
अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश-पत्र का Colour Printout लिया जाना अनिवार्य है।
-
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय रजिस्टर्ड करवाए गए फोटो पहचान पत्र जिसका वर्णन अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर भी है, को मूल रूप में परीक्षा केंद्र पर पहचान हेतु साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
-
परीक्षा शुरू होने से 2 घण्टे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगें ताकि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बॉयोमेट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।
-
अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र परिवर्तन एवं विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
-
परीक्षा केन्द्र के अन्दर अंगूठी, बालिया, चेन, हार, लटकन, ब्रोच इत्यादि जैसे सभी गहने किसी भी धातु की वस्तु, कैमरा, घड़ी,कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पर्स, लॉग टेबल, हैल्थ बैंड,इलेक्ट्रोनिक्स गैजेटस, प्लास्टिक पाउच, कोरा या मुद्रित कागज, लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
-
महिला अभ्यर्थी को बिंदी, सिंदूर व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। Baptized, Sikh candidates को धार्मिक प्रतीकों को ले जाने की अनुमति है।
-
प्रवेश-पत्र की Center copy व Candidate copy का एक-एक Colour Printout साथ लेकर जाना अनिवार्य हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.